​जब बीमार मां से मिलने एम्स पहुंचे सीएम योगी, खिल उठा मां का चेहरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को लगभग दो साल बाद अपनी बीमार मां को देखने के लिए ऋषिकेश गए। इस दौरान सीएम योगी का अलग ही अंदाज देखने को मिला। सबसे बड़े प्रदेश के सीएम से इतर योगी एक पुत्र की भांति अपनी मां से मिले और उनका हालचाल जाना।

Authored by: अमित कुमार मंडलUpdated Jun 17 2024, 16:14 IST
​मां-बेटे की मुलाकात​Image Credit : ANI01 / 06

​मां-बेटे की मुलाकात​

एम्स पहुंचने के बाद योगी ने अपनी मां के साथ करीब आधा घंटा बिताया, उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और मेडिकल स्टाफ से उनके इलाज के बारे में चर्चा की। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीयता देखते ही बनती थी।

चमक उठा मां का चेहराImage Credit : ANI02 / 06

चमक उठा मां का चेहरा

इस मुलाकात के दौरान साफ दिखा कि मां के चेहरे पर किस तरह खुशी नजर आ रही है और चेहरा चमक उठा है।

​84 साल की हैं सावित्री देवी​Image Credit : ANI03 / 06

​84 साल की हैं सावित्री देवी​

84 साल की सावित्री देवी को हाल ही में कई स्वास्थ्य दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण उन्हें एक महीने के भीतर एम्स में दूसरी बार भर्ती कराया गया है। इससे पहले, उन्हें आंख में संक्रमण के कारण भर्ती कराया गया था और दो दिन के इलाज के बाद 16 मई को छुट्टी दे दी गई थी।

आधे घंटे तक की बातImage Credit : ANI04 / 06

आधे घंटे तक की बात

उनके साथ सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत और योगी आदित्यनाथ के छोटे भाई भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अपनी मां से कुछ देर तक बातचीत भी की।

​रुद्रप्रयाग के पीड़ितों से भी की मुलाकात​Image Credit : ANI05 / 06

​रुद्रप्रयाग के पीड़ितों से भी की मुलाकात​

अपनी मां से मिलने के अलावा, सीएम योगी ने उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में एक दुखद बस दुर्घटना के पीड़ितों से भी मुलाकात की। शनिवार को हुए हादसे में तीर्थयात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई, जिसमें 14 लोगों की मौत हो गई थी। योगी आदित्यनाथ ने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती घायल लोगों से मुलाकात की। इन यात्राओं के बाद वह हेलीकॉप्टर से रवाना हुए।

​धामी भी पहुंचे सीए योगी की मां का हालचाल लेने​Image Credit : ANI06 / 06

​धामी भी पहुंचे सीए योगी की मां का हालचाल लेने​

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी सावित्री देवी का हालचाल लेने एम्स पहुंचे। उन्होंने उसके स्वास्थ्य के प्रति चिंता व्यक्त की और अस्पताल प्रशासन को सर्वोत्तम संभव देखभाल प्रदान करने का निर्देश दिया।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!