दुनिया की सबसे महंगी घड़ी अपनी कीमत और डिजाइन के कारण चर्चा में रहती है। करोड़ों नहीं, अरबों की कीमत वाली यह घड़ी लग्ज़री का प्रतीक है, जिसे खरीदने से पहले बड़े से बड़ा अमीर व्यक्ति भी कई बार सोचता है।
लग्जरी फैशन और लाइफस्टाइल वर्ल्ड में बहुत सी घड़ियां ऐसी हैं, जिनकी कीमत तो डिजाइन देख आपके भी होश उड़ जाएंगे। ऐसे में आप जानते हैं कि, आखिर इस दुनिया की सबसे महंगी घड़ी कौन सी है।
दुनिया की सबसे महंगी घड़ी का नाम Graff Hallucination Diamond Watch है। जो अपनी अनोखी डिजाइन और बेहद दुर्लभ रंगीन हीरों के लिए दुनिया भर में मशहूर है।
ये घड़ी पहली बार 2014 में स्विट्जरलैंड के Baselworld शो में दिखाई गई थी। लेकिन इसे किसी को भी बेचा नहीं गया। रिपोर्ट्स के अनुसार ये घड़ी आज भी Graff कंपनी के मालिक Laurence Graff के पास ही है।
इस टाइमपीस में लगभग 110 कैरेट के रेयर कलर्ड डायमंड्स लगे हैं—येलो, पिंक, ब्लू, ग्रीन और ऑरेंज जैसे रंग इसे बेहद खास बनाते हैं।
जहां आम घड़ियों में राउंड और बैगुएट कट होते हैं। वहीं इसमें हार्ट, पियर, एमरल्ड और मार्कीज कट जैसे अलग-अलग शेप्स का इस्तेमाल किया गया है। इस घड़ी में बीच में छोटा सा क्वार्ट्ज डायल भी है, जिसे पिंक डायमंड्स से फ्रेम किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस घड़ी की कीमत करीब 55 मिलियन डॉलर (₹450–460 करोड़) है।
इस घड़ी को खास तौर पर Graff ने अपनी कारीगरी और हीरों की खूबसूरती दिखाने के लिए बनाया था, न कि आम बिक्री के लिए। इसलिए ये घड़ी कोई खरीद नहीं सकता, बल्कि ये आज एक पर्सनल कलेक्शन का हिस्सा है।