फिटनेस आइकन विराट कोहली अपनी डाइट को लेकर काफी सजग रहते हैं। उनकी पसंदीदा सुपरफूड सलाद न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि शरीर को ऊर्जा, ताकत और जरूरी पोषण भी देती है। यहां देखें इस सलाद में क्या क्या शामिल रहता है। वैसे विराट कोहली के रेस्तरां के मेन्यू में भी ये सलाद शामिल है।
इस हेल्दी सलाद में रॉकेट लीव्स या हरी पत्तेदार सब्जियां, उबला हुआ क्विनोआ, रंगीन शिमला मिर्च, तरबूज के टुकड़े आदि शामिल रहत हैं। ये सभी मिलकर सलाद को पौष्टिक बनाते हैं।
सलाद में डाले जाते हैं: काजू, कद्दू के बीज आदि भी डाले जाते हैं। ये सभी चीजें हेल्दी फैट, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती हैं, जो मसल रिकवरी और हार्ट हेल्थ में मदद करती हैं। कर्ली टेल्स के एक एपिसोड से इसकी जानकारी मिलती है।
इस सलाद की जान है इसकी ड्रेसिंग जिसके लिए ऑलिव ऑयल, विनेगर, शहद, मस्टर्ड सॉस, चिली फ्लेक्स और नमक आदि को यूज किया जाता है।
सबसे पहले क्विनोआ को अच्छे से उबाल लें और पानी निकाल दें। शिमला मिर्च को हल्का सा भून लें। तरबूज को छोटे टुकड़ों में काट लें। सभी सामग्री को एक बाउल में मिलाएं।
इस सलाद को सर्व करने का तरीका भी काफी अलग है। तैयार सलाद पर ड्रेसिंग डालें, अच्छे से टॉस करें। ऊपर से काजू और कद्दू के बीज डालें। फिर तुरंत फ्रेश-फ्रेश सर्व करें।
यह सलाद फाइबर और प्लांट प्रोटीन से भरपूर है। शरीर को हाइड्रेट रखता है। इम्युनिटी और एनर्जी बढ़ाने में मददगार रहता है। ऐसे में वेट मैनेजमेंट और फिटनेस के लिए बेहतरीन भी है।