Bridal Lehenga Design 2025: लहंगे की ऐसी डिजाइन्स हैं मार्केट में सबसे ज्यादा सुपरहिट, तीसरी वाली तो हर दुल्हन का सपना

साल 2025 में अगर आपकी भी शादी होने वाली है, और इन दिनों लेटेस्ट और ट्रेंडी ब्राइडल लहंगे की तलाश कर रही हैं। तो इस सीजन के ये सबसे वायरल और सुंदर लुक वाले लहंगा डिजाइन्स आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। देखें लेटेस्ट, टॉप ब्राइडल लहंगा डिजाइन फोटो।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Oct 29 2025, 12:30 IST
2025 के बेस्ट ब्राइडल लहंगा लुक्सImage Credit : Instagram01 / 07

2025 के बेस्ट ब्राइडल लहंगा लुक्स

जल्द ही अगर आप भी दुल्हन बनने वाली हैं, और अपनी शादी के लिए एकदम ही परफेक्ट और लेटेस्ट ट्रेंड वाला लहंगा तलाश रही हैं। तो ये वाले लहंगों की डिजाइन्स सबसे बेस्ट हो सकती है। इन दिनों सुरभि चंदना वाला ये टील ब्लू और पिंक के क्यूट कॉम्बिनेशन वाला पर्ल सीक्वेन वर्क लहंगा और स्वीटहार्ट नेक चोली काफी पसंद की जा रही है।

चिकनकारी लहंगाImage Credit : Instagram02 / 07

चिकनकारी लहंगा

मार्केट में इन दिनों एकदम ही एलिगेंट और क्लासी लुक वाले चिकनकारी वर्क के ब्राइडल लहंगे काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप भी सटल लुक चाहती हैं तो इस पैटर्न के लहंगा लुक्स जरूर ही ट्राई करें।

सीक्वेन ऑम्ब्रे लहंगाImage Credit : Instagram03 / 07

सीक्वेन ऑम्ब्रे लहंगा

हैवी सीक्वेन वर्क वाला ये ऑम्ब्रे पैटर्न का लहंगा तो हर दुल्हन का ड्रीम लहंगा है। इस तरह के लहंगे भी फिर से ट्रेंड में हैं, पेस्टल कलर के साथ डार्क वाले यूनिक कॉम्बेशन में आप भी अपना ड्रीम लहंगा बनवा सकती हैं।

बनारसी लहंगाImage Credit : Instagram04 / 07

बनारसी लहंगा

एकदम ही रॉयल और ट्रेडिशनल लुक के लिए ऐसा वाला बनारसी लहंगा बेस्ट लगेगा। बनारसी लहंगे अपने आप में ही पूर्ण होते हैं, इनके साथ ब्राइड्स सिंपल ब्लाउज और ज्वेलरी स्टाइल करें।

गोटा पत्ती लहंगाImage Credit : Instagram05 / 07

गोटा पत्ती लहंगा

गोटा पत्ती वर्क वाले लहंगे की डिजाइन्स भी इन दिनों ब्राइडल कलेक्शन में ट्रेंड कर रही हैं। खासतौर से ऐसे पैच वर्क लहंगे ब्राइड्स की पहली पसंद हैं।

फिश कट लहंगाImage Credit : Instagram06 / 07

फिश कट लहंगा

फिश कट लहंगे फिर से ट्रेंड में हैं, इस तरह का सीक्वेन या पर्ल वर्क बार्बी मर्मेड लुक लहंगा भी ब्राइड्स के लिए मस्ट ट्राई है।

जरी वर्क लहंगाImage Credit : Instagram07 / 07

जरी वर्क लहंगा

हाथ से बुने हुए ऐसे जरी वर्क के लहंगे भी रॉयल और ट्रेडिशनल लगते हैं। खासतौर से ब्राइड्स के लिए तो ये परफेक्ट हो सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!