सानिया मिर्जा शादी के बाद कई साल तक एक्स पति शोएब और बेटे इजहान के साथ दुबई के इस लग्जरी घर में रही हैं। हालांकि अब तलाक के बाद सानिया ने पति का नाम घर की रजिस्ट्री से हटा दिया है और ये करीब 210 करोड़ का घर बेटे के नाम कर दिया है। इस सुपर लग्जरी घर की इनसाइड फोटोज और डेकोर, इंटीरियर देख आप भी दंग रह जाएंगे।
सानिया के करोड़ों के महल की क्यूट से नेमप्लेट देख ही आपका दिल पिघल जाएगा। सानिया और इजहान का रॉयल वाइट थीम का घर काफी प्यारा और खुला खुला है।
सानिया के घर का लिविंग रूम भी बहुत ही लग्जरी और कोजी है। सफेद बड़े बड़े सोफा, लकड़ी का फर्निचर, कांच की खिड़कियां तो सीढ़ी, डाइनिंग टेबल के साथ बड़े बड़े झूमर और बेज थीम खूब सूट कर रही है।
खूबसूरत लग्जरी काउच, ग्रैंड एंट्रेस के साथ सानिया का घर परफेक्ट पॉजिटिव वाइब देता है। घर के लिविंग रूम में ही बड़ा सा टीवी लगा है, जिसके नीचे कस्टमाइज SM (Sania Mirza) और IMM (Izhaan Mirza Makik) का इनिशियल की सजावट भी है।
सानिया का पूरा घर ही वाइट तो ब्राउन रंग की थीम पर बना हुआ है। मॉड्युलर ओपन किचन से जुड़ा डाइनिंग भी बहुत अच्छा लग रहा है।
सानिया ने खुद के लिए बहुत ही क्यूट और लग्जरी लुक वाला वॉकिंग क्लोजेट बनवा रखा है। जिसमें उनके कपड़े, जूते, मेकअप सजा हुआ है।
वाइट और ब्राउन ब्लू के कंट्रास्टिंग टच वाले इस घर में सानिया का बेडरूम भी बेहद प्यारा है। क्यूट मिनिमल डेकोर के साथ घर काफी अच्छा लग रहा है।
सानिया के घर में खूबसूरत सा बैक एरिया है, जहां पूल, बीच चेयर्स और बच्चों को गार्डन, प्ले ग्राउंड भी है। सानिया के घर में नमाज रूम भी बना हुआ है।