​Sakat Chauth Rangoli Designs 2026: सकट चौथ पर बनाएं बप्पा के नाम की रंगोली, देखें गणेश जी की रंगोली के सुंदर-सुंदर डिजाइन​

Sakat Chauth Rangoli Designs 2026: सकट चौथ के दिन महिलाएं अपने घर के आंगन में और मंदिर में रंगोली जरूर बनाती हैं। अगर आप भी सकट चौथ की पूजा करते हैं और घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां से रंगोली के सुंदर-सुंदर डिजाइन देख सकते हैं।

Authored by: सृष्टिUpdated Jan 6 2026, 06:02 IST
सकट चौथ रंगोली डिजाइन Image Credit : Pinterest01 / 07

सकट चौथ रंगोली डिजाइन

साल 2026 के आते ही एक बार फिर तीज-त्योहार की शुरुआत हो गई है। 6 जनवरी को सकट चौथ है, इस त्योहार का हर मां को इंतजार रहता है। ये त्योहार खासतौर से मां अपने बच्चों की कामयाबी, स्वास्थ और लंबी आयु के लिए करती हैं। सकट चौथ के दिन मां अपनी संतान के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और फिर गणपति बप्पा की पूजा करती हैं। यहां से आप सकट चौथ की रंगोली के डिजाइन्स देख सकते हैं।

फूलों वाली रंगोलीImage Credit : Pinterest02 / 07

फूलों वाली रंगोली

सकट चौथ पर फूलों वाली रंगोली काफी ज्यादा स्पेशल लगती है। इस डिजाइन को बनाने के लिए आपको रंग बिरंगे फूल की जरूरत पड़ेगी। आपको ये डिजाइन बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा। ​

पत्ते वाली रंगोलीImage Credit : Pinterest03 / 07

पत्ते वाली रंगोली

फूल ही नहीं, पत्ते वाली रंगोली भी कमाल लगती है। आपके लिए ये डिजाइन बेस्ट है। ये घर और मंदिर दोनों में ही सुंदर लगती है। आप इसे पान के पत्तों से बना सकते हैं। ​

गणपति के चेहरे वाली मेहंदीImage Credit : Pinterest04 / 07

गणपति के चेहरे वाली मेहंदी

सकट चौथ पर तो गणपति के चेहरे वाली मेहंदी बनानी ही चाहिए। ये काफी यूनिक और खूबसूरत दिखती है। ये डिजाइन बनाते हुए आपको रंग बिरंगे गुलाल भी चाहिए होंगे। ​

छोटी रंगोलीImage Credit : Pinterest05 / 07

छोटी रंगोली

घर के बाहर या बॉर्डर पर अगर रंगोली बनानी है तो आप ऐसे छोटी रंगोली देख सकते हैं। इसमें गणेश जी और साथ ही रंग-बिरंगे गुलाल के साथ फूल भी बनाने हैं। ये डिजाइन के साथ दीये भी रखे जा सकते हैं।​

सिंपल रंगोली डिजाइनImage Credit : Pinterest06 / 07

सिंपल रंगोली डिजाइन

अगर आपको ज्यादा तामझाम वाली रंगोली नहीं पसंद है तो आप ऐसी सिंपल रंगोली बना सकते हैं। ये डिजाइन आपके आंगन को प्यारा बनाने के लिए बेस्ट है। ​

चॉक से बनी मेहंदीImage Credit : Pinterest07 / 07

चॉक से बनी मेहंदी

सारी मेहंदी गुलाल और फूल से नहीं बनती है। कुछ मेहंदी ऐसी भी होती है, जो चॉक से बनाई जाती है। ये देखने में भी प्यारी लगती है। इसमें आपको गणेश जी की फोटो बनानी है और साथ में कुछ फूल-पत्ते बनाने हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!