प्यार की दुनिया जितनी खूबसूरत दिखती है, उतनी ही कॉम्प्लिकेटेड भी हो सकती है। अगर आपके पार्टनर में भी ये 5 आदतें नजर आ रही हैं, तो थोड़ा अलर्ट रहने में ही समझदारी है।
कभी-कभार किसी बात को छिपाना और हर छोटी-बड़ी बात पर झूठ बोलना, दोनों अलग चीजें हैं। झूठ धीरे-धीरे किसी भी रिश्ते को खत्म कर देता है।
हर इंसान को अपनी प्राइवेसी का हक है, लेकिन जब कोई जरूरत से ज्यादा चीजें छिपाने लगे तो सवाल उठना स्वाभाविक है। ऐसे पार्टनर से दूर रहना जरूरी है।
क्या आपका पार्टनर सिर्फ तब कॉल करता है जब उसे किसी मदद की जरूरत होती है? क्या आपकी भावनाओं से ज्यादा उसकी जरूरतें अहम होती हैं? यदि हां तो ऐसे साथी से दूरी बना लें।
दोस्ताना व्यवहार अलग है, लेकिन लगातार फ्लर्टिंग में रहना काफी अलग है। किसी भी रिलेशनशिप में रिस्पेक्ट और कमिटमेंट बेहद जरूरी हैं। यदि ये कमजोर दिखे तो रिश्ते में दरार आना तय है।
जब आपका साथी भविष्य की बात आते ही विषय बदल दे, रिश्ते को नाम देने से बचे तो यह भी रेड फ्लैग का एक संकेत हो सकता है।
याद रखें हर बार रेड फ्लैग का मतलब धोखेबाजी नहीं होता है।कई बार तनाव, काम का दबाव या निजी परेशानी भी व्यवहार में बदलाव ला सकते हैं।