Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से एक अनोखे वीडियो (Shocking Video) वायरल होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। इसी कड़ी में महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर से सामने आए एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। वीडियो एक बेकरी का है, जहां खाने-पीने के सामान के बीच कुछ ऐसा नजर आया, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं इस मामले को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स काफी भड़के हुए हैं।
नजारा देख भड़के लोग
फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। इसे देखने के बाद कुछ यूजर्स जहां बेकरी की साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।वहीं, कई लोग खाद्य पदार्थों की बिक्री और स्टोरेज को लेकर सख्त निगरानी की मांग कर रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो के आधार पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले आधिकारिक जांच के नतीजों का इंतजार करना जरूरी है। FDA की जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति साफ हो सकेगी।
