मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आंगन में बहुत ही सुंदर और सिंपल शानदार लुक वाली रंगोली का डिजाइन बनाना है। तो फिर ये वाली सारी ही रंगोली की डिजाइन्स में से आप अपनी पसंद वाली रंगोली की डिजाइन सेलेक्ट कर सकते हैं। ये शुभ संक्रांति, हल्दी कुंकू से लेकर लड्डू, पतंग वाली रंगोली भी बहुत बढ़िया लग रही है।
मकर संक्रांति की ये वाली एकदम ही सिंपल और सुंदर रंगोली का डिजाइन भी बेहद प्यारा है। लड्डू, पतंग और दीये वाली ये रंगोली जरूर ट्राई करें।
भोगी स्पेशल ये वाली रंगोली का डिजाइन भी बहुत ही ट्रेडिशनल है। त्योहार पर आपको इसे ट्राई करना ही चाहिए।
पतंग, डोर, लड्डू के साथ मल्टीकलर लुक वाली ये गोलाकार रंगोली का लुक बहुत ही प्यारा लग रहा है। इस रंगोली को बिगिनर्स भी बहुत ही आसानी से बना सकते हैं।
मकर संक्रांत और हल्दी कुंकू स्पेशल रंगोली का एक ही डिजाइन बनाना है। तो आपके लिए ये वाली पतंग और मांडला लुक वाली रंगोली का ये डिजाइन बेस्ट हो सकता है। बेशक ही ये रंगोली आपके आंगन की शोभा बढ़ा देगी।
मांडला, टिपकी के साथ मोर पंख के डिजाइन वाला बॉर्डर और पतंग के साथ हल्दी और कुमकुम से सजी इस रंगोली का डिजाइन भी बहुत ही बढ़िया लुक दे रहा है।
मकर संक्रांति हो और सूरज आपकी रंगोली में चमक रहा हो तो त्योहार के जश्न में चार चांद लग जाएंगे।
बहुत ही सुंदर और यूनीक लुक वाली ये पतंग और फूल वाली ये रंगोली आपको इस त्योहार पर जरूर ही बनानी चाहिए।
कार्टून वाली ये मकर संक्रांति स्पेशल रंगोली का डिजाइन बच्चों के लिए बेस्ट हो सकता है। जरूर ही आप इन सारी ही रंगोली के डिजाइन्स में से अपनी पसंद की रंगोली का डिजाइन झटपट चुन सकते हैं।