​साड़ी-फूल से बना केक काट मिस्टर-मिसेज अंबानी ने मनाई एनिवर्सरी, केक का ऐसा डिजाइन देखा नहीं होगा कहीं​

मुकेश और नीता अंबानी ने हाल ही में अपनी वेडिंग एनिवर्सरी मनाई है। सोशल मीडिया पर वायरल होती एक वीडियो में साझा किया गया कि, कपल ने अपनी एनिवर्सरी पर किस प्रकार का केक काटा था। इस केक का डिजाइन बहुत ही यूनीक था, देखें मुकेश और नीता अंबानी की शादी की सालगिरह, केक के डिजाइन फोटो।

Authored by: अवनि बागरोलाUpdated Mar 16 2026, 08:49 IST
मिस्टर-मिसेज अंबानी की एनिवर्सरीImage Credit : Instagram/Delcakes.in01 / 07

मिस्टर-मिसेज अंबानी की एनिवर्सरी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने हाल ही में अपनी शादी की सालगिरह मनाई है। कपल हर ओकेजन को बहुत ही जोरों शोरों के साथ मनाते हैं। और बेशक ही उन्होने ये एनिवर्सरी भी ग्रैंड अंदाज में सेलिब्रेट की होगी। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें मिस्टर मिसेज अंबानी के लिए उनके किसी दोस्त द्वारा खास केक बनवाया गया था। देखें इस एनिवर्सरी केक से जुड़ी सारी डिटेल्स यहां -

अंबानियों के लिए खास बनाया केकImage Credit : Instagram/Delcakes.in02 / 07

अंबानियों के लिए खास बनाया केक

इंस्टाग्राम पर Delcakes द्वारा शेयर की गई वीडियो में खास अंबानियों के लिए केक डिजाइन किया गया है। इस केक की भव्यता का अंदाजा आप इस तस्वीर को देखकर ही लगा सकते हैं।

बेहद रॉयल लुक वाला केक डिजाइनImage Credit : Instagram/Delcakes.in03 / 07

बेहद रॉयल लुक वाला केक डिजाइन

इस केक को पेस्टल और विंटेज रॉयल कलर थीम के साथ बनाया गया था। केक में ग्रीन, ब्लू, वाइट से लेकर लैवेंडर, पिंक जैसे कलर्स यूज किए गए थे। केक का खूबसूरत डिजाइन बहुत सारे अलग अलग एलीमेंट्स से मिलकर बनाया गया था।

5 मंजिला केक डिजाइनImage Credit : Instagram/Delcakes.in04 / 07

5 मंजिला केक डिजाइन

मिस्टर-मिसेज अंबानी के लिए खास 5 मंजिला केक बनाया गया था। जिसके हर टियर पर हाथ से 3D लुक में खूबसूरत फूल, पत्तियां तो बेल बनाई गई थी। स्क्वेयर और राउंड केक का ये मिक्स डिजाइन काफी सुंदर दिख रहा है और बेशक बहुत टेस्टी होगा।

स्वदेश थीम वाला केकImage Credit : Instagram/Delcakes.in05 / 07

स्वदेश थीम वाला केक

इस केक को खास स्वदेश थीम पर बनाया गया था। इस केक में स्वदेश से इंस्पायर्ड ट्रेडिशनल इंडियन हैंडलूम वाली साड़ियां, कालीन, कमल फूल आदि बने हुए थे। साड़ियां नीता जी की खासियत मानी जाती हैं और उनकी एनिवर्सरी के लिए इससे अच्छा डिजाइन नहीं हो सकता था।

हैंड पेंटेड फूलImage Credit : Instagram/Delcakes.in06 / 07

हैंड पेंटेड फूल

पूरे केक को ब्रश से पेंट किया गया था। कमल फूल इस केक की शोभा बढ़ा रहा था। गोल्डन कलर भी केक में पॉप कलर एड कर रहा था। बेशक ही ये कलर कॉम्बिनेशन बेहतरीन लगा।

केक टॉपरImage Credit : Instagram/Delcakes.in07 / 07

केक टॉपर

फूलों से लदे हुए इस खूबसूरत से केक को हैप्पी एनिवर्सरी डियरेंस्ट नीता-मुकेश लिखा हुआ था। वाकई इस प्रकार का लग्जरी यूनीक केक आपने भी शायद ही देखा हो।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!