ट्विंकल खन्ना संग टू मच शो होस्ट करते वक्त काजोल ने एक हालिया एपिसोड में शादी और उसकी एक्सपायरी डेट को लेकर खासा बातचीत की। जिसके बाद से ही काजोल और अजय का रिश्ता तो शादी जैसा मुद्दा काफी चर्चा में है।
ट्विंकल ने सवाल किया था कि, क्या शादी की कोई एक्सपायरी डेट और रिन्युअल पॉलिसी होनी चाहिए या नहीं.. जिसके समर्थन में काजोल ने कहा था कि, शादी की एक एक्सपायरी डेट होनी चाहिए।
काजोल ने अपने जवाब के पक्ष में कहा कि, ऐसा इसलिए होना चाहिए क्योंकि क्या गारंटी है कि आप सही समय पर सही व्यक्ति से शादी करें। ऐसे में अगर एक्सपायरी और रिन्युअल डेट होनी तो किसी को भी लंबे समय तक परेशान नहीं होना पड़ेगा।
काजोल के बयान के बाद नेटिजन्स ने कमेंट किया कि, बहन तु ही डिवोर्स लेले.. काजोल और अजय देवगन की शादी को 26 साल हो गए हैं। कपल ने अपने रिश्ते में कई उतार चढ़ाव देखे हैं लेकिन साथ साथ दोनों जिंदगी में आगे बढ़े हैं और अपने रिश्ते को लेकर ओपन रहे हैं।
आज कल के दौर के प्यार की बात करते हुए अजय देवगन ने कहा था कि, इतना अनकंडिशनल प्यार अब आप केवल पेट से कर सकते हैं।
काजोल ने कुछ वक्त पहले भी हैप्पी शादी के अपने सीक्रेट को साझा किया था। उनके मुताबिक पार्शियल बहरापन तो सेलेक्टिव मेमोरी लॉस हर शादी में जरूरी है। हालांकि शादी जैसे मुद्दे पर हर किसी की अपनी अलग सोच और समझ हो सकती है।
शादी का बंधन वैसे भी पार्टनर्स को एक दूसरे को समझना, समय देना और सम्मान देना अनिवार्य होता है। लेकिन हर पति पत्नी को इस एक्सपायरी डेट वाले सवाल के बारे में सोचना चाहिए। अगर रिश्ते सही नहीं चल रहे हैं तो बहुत लंबा किसी चीज को खींचना गलत हो सकता है। लेकिन एक झटके में सब कुछ छोड़ देना भी सही नहीं होता है।