समाज में लड़कियों की खूबसूरती को कई पयमाने में नापा जाता है। आज भी ये एक चिंता का विषय है कि अगर लड़की गंजी हो तो उसकी शादी कैसे होगी? लेकिन फैशन इन्फ्लुएंसर निहार सचदेवा ने इन सभी सोच पर पुर्ण विराम लगा दिया है। निहार न सिर्फ बिना बालों वाली दुल्हन बनीं बल्कि उन्होंने ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक भी कैरी किया।
असली खूबसूरती का कोई फिक्स स्टैंडर नहीं होता और ये बात निहार ने सच करके दिखाया है। निहार एलोपेशिया की मरीज हैं। इस बीमारी में बाल झड़ जाते हैं लेकिन बावजूद इसके निहार ने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया है। उनके सोशल मीडिया की तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं कि बाल, रंग या लंबाई.. खूबसूरती के ये कोई पैमाने नहीं हैं।
निहार ने 19 जनवरी 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अरुणदेह गणपति से शादी की और अपनी शादी में उन्होंने विग तक नहीं लगाया। गंजे सिर को छिपाने की बजाय निहार इसे बड़े आत्मविश्वास और खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसमें उनके पति ने भी पूरा साथ दिया।
यूं तो निहार का पूरा ब्राइडल लुक कमाल का था लेकिन उनके मांगटीका ने पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। बिना बालों के भी निहार ने हैवी ब्राइडल मांगटीका पहना और मांगटीका भी अपनी जगह पर टीका हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर तो लोग सवाल भी कर रहे हैं कि ये आखिर टीका हुआ कैसे है।
अब अगर आपको लगता है कि बाल नहीं होने पर निहार ने कुछ अलग तरीके से अपना ब्राइडल लुक स्टाइल किया होगा तो आप गलत हैं। निहार ने अपने स्पेशल डे पर लाल रंग का ब्राइडल लहंगा ही पहना।
अपने ब्राइडल लुक को निहार सचदेवा ने हैवी जूलरी के साथ पूरा किया, जिसमें ग्रीन स्टोन वाली नेकलेस, इयररिंग्स और लाल रंग का चूड़ा शामिल है। निहार का ब्राइडल लुक आज आलिया-दीपिका के लुक्स से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।
इस ब्राइडल लुक में निहार के चेहरे की चमक देखने जैसी थी। निहार अपनी शादी पर चहक रही थीं, खुश थीं और इसमें उनके पति ने भी पूरा साथ दिया है।