गंजी दुल्हन को देख चौंके लोग, इस लड़की से बदल दिए खूबसूरती के मायने, आलिया-दीपिका से भी ज्यादा चर्चा में ब्राइडल लुक
फैशन इन्फ्लुएंसर निहार सचदेवा ने खूबसूरती को एक नया नजरिया दिया है। एलोपेशिया से जुझ रही निहार ने अपनी शादी वाले दिन नकली बाल न लगाकर, गंजेपन को फ्लॉन्ट किया और गंजी दुल्हन भी बनीं। निहार का ब्राइडल लुक आज देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

निहार सचदेवा बनीं 'गंजी दुल्हन'
समाज में लड़कियों की खूबसूरती को कई पयमाने में नापा जाता है। आज भी ये एक चिंता का विषय है कि अगर लड़की गंजी हो तो उसकी शादी कैसे होगी? लेकिन फैशन इन्फ्लुएंसर निहार सचदेवा ने इन सभी सोच पर पुर्ण विराम लगा दिया है। निहार न सिर्फ बिना बालों वाली दुल्हन बनीं बल्कि उन्होंने ट्रेडिशनल ब्राइडल लुक भी कैरी किया।

क्यों निहार के सिर पर नहीं हैं बाल?
असली खूबसूरती का कोई फिक्स स्टैंडर नहीं होता और ये बात निहार ने सच करके दिखाया है। निहार एलोपेशिया की मरीज हैं। इस बीमारी में बाल झड़ जाते हैं लेकिन बावजूद इसके निहार ने अपना आत्मविश्वास नहीं खोया है। उनके सोशल मीडिया की तस्वीरें इस बात की गवाही देती हैं कि बाल, रंग या लंबाई.. खूबसूरती के ये कोई पैमाने नहीं हैं।

निहार की शादी
निहार ने 19 जनवरी 2025 को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अरुणदेह गणपति से शादी की और अपनी शादी में उन्होंने विग तक नहीं लगाया। गंजे सिर को छिपाने की बजाय निहार इसे बड़े आत्मविश्वास और खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसमें उनके पति ने भी पूरा साथ दिया।

मांग टीका ने लूटी लाइमलाइट
यूं तो निहार का पूरा ब्राइडल लुक कमाल का था लेकिन उनके मांगटीका ने पूरी लाइमलाइट ही लूट ली। बिना बालों के भी निहार ने हैवी ब्राइडल मांगटीका पहना और मांगटीका भी अपनी जगह पर टीका हुआ नजर आया। सोशल मीडिया पर तो लोग सवाल भी कर रहे हैं कि ये आखिर टीका हुआ कैसे है।

ब्राइडल लहंगा
अब अगर आपको लगता है कि बाल नहीं होने पर निहार ने कुछ अलग तरीके से अपना ब्राइडल लुक स्टाइल किया होगा तो आप गलत हैं। निहार ने अपने स्पेशल डे पर लाल रंग का ब्राइडल लहंगा ही पहना।

हैवी जूलरी
अपने ब्राइडल लुक को निहार सचदेवा ने हैवी जूलरी के साथ पूरा किया, जिसमें ग्रीन स्टोन वाली नेकलेस, इयररिंग्स और लाल रंग का चूड़ा शामिल है। निहार का ब्राइडल लुक आज आलिया-दीपिका के लुक्स से ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है।

चेहरे की चमक
इस ब्राइडल लुक में निहार के चेहरे की चमक देखने जैसी थी। निहार अपनी शादी पर चहक रही थीं, खुश थीं और इसमें उनके पति ने भी पूरा साथ दिया है।

एक और फ्लॉप शो हमेशा के लिए बर्बाद कर देगा इन 7 TV स्टार्स का करियर, मेकर्स भी दिखाने लगेंगे ठेंगा

IQ Test: दमदार खिलाड़ी ही 100 की भीड़ में ढूंढ़ पाएंगे 180, जल्द से जल्द खोजने वाला ही होगा चैंपियन

बिना दवा और सर्जरी के किडनी स्टोन को निकाल देता है ये हरा पत्ता, तेजी से ठीक होगी पथरी की समस्या

बॉलीवुड की ननद No. 1 बनीं प्रियंका, शादी भर भाभी के पीछे पीछे घूमीं, श्वेता-करीना तो क्या ऐश्वर्या को भी छोड़ा पीछे, ऐसा है हर लड़की का ड्रीम ससुराल

पतली और हल्की आइब्रो को घना बनाना है तो अपनाएं ये 6 घरेलू उपाय, कुछ दिनों में सुधर जाएगी शेप, बढ़ेगी Eyebrows की ग्रोथ

Celebrity Masterchef: फर्स्ट एविक्शन में इस पॉपुलर TV स्टार का कटा पत्ता, नाम सुन पकड़ लेंगे माथा

Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Veer Singh Dhingan: सीमापुरी में आप के वीर सिंह धींगान आगे, पीछे हुए बीजेपी के कु. रिंकू

Delhi Chunav Parinam 2025, BJP Raj Kumar Anand, Congress Krishna Tirtha: पटेल नगर सीट से आप के प्रवेश रतन आगे, बीजेपी और कांग्रेस

फल ही नहीं इस हरे फ्रूट के पत्ते भी हैं सेहत के लिए वरदान, इन 4 समस्याओं का कर देते है काम तमाम

Narela Election Result 2025 Live: नरेला सीट का रिजल्ट LIVE, AAP को मिली बढ़त; इन प्रत्याशियों के बीच टक्कर, जानें हर अपडेट्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited