पाकिस्तान के पंजाब की मुख्यमंत्री मरयम नवाज के बेटे जुनैद ने हाल ही में शांजे अली रोहेल से बहुत ही ग्रैंड सेटअप में निकाह किया है। पाकिस्तान की इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं दुल्हन का देसी ब्राइडल लुक तो सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसका इंडिया से खास रिश्ता है।
मेहंदी सेरेमनी के लिए दुल्हन शांजे ने बहुत ही खूबसूरत सा मल्टीकलर का लहंगा पहना हुआ था। लहंगे के साथ डबल दुपट्टा तो ज्वेलरी का लुक काफी अच्छा लग रहा था।
शांजे अली ने अपनी मेहंदी के लिए ये वाला लहंगा खास इंडियन डिजाइनर सब्यासाची मुखर्जी के कलेक्शन से लिया है। इस घेरदार लहंगे ने सोशल मीडिया पर खूब हल्ला मचा दिया है।
इस हैवी जरी गोटा वर्क वाले मल्टीकलर पैच वर्क लहंगे की कीमत करीब करीब 29,95,000 रुपये है। इस लहंगे के साथ उन्होने गोल्डन गोल गले का ब्लाउज और हैवी ज्वेलरी पहनी थी।
शांजे ने अपनी बारात के लिए खास साड़ी पहनी थी। लाल रंग की ब्राइडल साड़ी में उनका रूप बेशक ही काफी उभरकर आ रहा था। बता दें कि, ये वाली साड़ी भी भारतीय डिजाइनर के कलेक्शन का हिस्सा है।
शांजे ने इस लुक में इंडियन डिजाइनर तरुण तहिलियानी द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। जिसपर गोल्डन थ्रेड और जरी का खूबसूरत काम किया हुआ था।
इस लाल की रंग का लुक बहुत ही ट्रेडिशनल लगा, मोटी गोटा बॉर्डर के साथ सिल्क फूलों का डिजाइन काफी रिच लुक दे रहा था। इस लुक के साथ भी शांजे ने दो दुपट्टे कैरी किए थे।
गोल गले के हैवी जरी गोटा वर्क के ब्लाउज के साथ साड़ी का लुक एकदम ही बढ़िया लगा। दुल्हन ने लाल सीक्वेन स्टोन वर्क की ओढनी भी पहनी थी। शांजे का ब्राइडल लुक काफी सुंदर था, लेकिन पाकिस्तान की आवाम ने इसे लेकर मिले जुले रिव्यूज दिए हैं।