अंबानी खानदान की बेटियां नीना और दीप्ती भी खूबसूरती में भाभियों से कुछ कम नहीं हैं। अंबानी परिवार की छोटी बहू टीना अंबानी अक्सर सोशल मीडिया पर ननदों के साथ फोटोज शेयर करती हैं। बेशक ही टीना का ननदों के साथ बहुत प्यारा रिश्ता है, और स्टाइल-सुंदरता में भी अंबानी लेडीज किसी से कम नहीं है। (Photo Credit - Tina Ambani)
सादगी के साथ सुंदरता का बेहतरीन उदाहरण हैं, अंबानी बेटियां.. सिंपल सूट वाले लुक में दोनों ही दीप्ती और नीना जी काफी प्यारी लग रही हैं। इस तरह के जरी कंट्रास्ट वर्क वाले सूट लेडीज जरूर ट्राई करें, काफी ट्रेंडी हैं।(Photo Credit - Tina Ambani)
अंबानी बहू तो बेटियां सब ट्रेडिशनल लुक्स ज्यादातर फ्लॉन्ट करना पसंद करती हैं। सूट वाले ऐसे स्टाइल काफी जमते भी हैं। इस फोटो में टीना जी का लाल छापा वर्क कुर्ता तो नीना जी का पीला गोटा वर्क कुर्ता और ऑर्गेंजा का दुपट्टा अच्छा लग रहा है। ट्रेडिशनल गुलाबी बांधनी सूट भी कुछ कम नहीं है।(Photo Credit - Tina Ambani)
ट्रेडिशनल गुजराती सीधा पल्ला ड्रेप की साड़ियां भी टीना जी और उनकी प्यारी ननद पर कमाल लग रही है। दोनों की बांधनी और लहरिया प्रिंट साड़ी गुजराती अंदाज वाली ही हैं, जो बेशकीमती ज्वेलरी के साथ और सूट कर रही है। (Photo Credit - Tina Ambani)
अपने स्टाइल से अंबानी लेडीज अक्सर ही सबका दिल जीत लेती हैं। इस ट्रेडिशनल येट मॉर्डन लुक वाले सूट सेट्स का भी लुक परफेक्ट है। (Photo Credit - Tina Ambani)
टीना जी का दोनों ननदों के साथ सहेलियों जैसा रिश्ता है। सब साथ में वक्त बिताना पसंद करते हैं, तो सबके लुक्स भी कलर कोडेड होते हैं। इस फोटो में दोनों ननद-भाभी पीच और पेस्टल लुक के सूट्स में काफी सिंपल सुंदर लग रही हैं। (Photo Credit - Tina Ambani)
सिंपल तो रॉयल ट्रेडिशनल हर तरह के लुक्स फ्लॉन्ट करने में अंबानियों की छोटी बहू टीना और बेटियां आगे रहती हैं। ये सिल्क, बनारसी की साड़ियां दोनों पर काफी जम ठम रही हैं।(Photo Credit - Tina Ambani)