एक हालिया अवॉर्ड फंक्शन में पहुंची मलाइका अरोड़ा का गाउन वाला लुक काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। अवॉर्ड के लिए मलाइका ने एकदम ही चमकती हुई सी ड्रेस पहनी हुई थी। जिसके साथ वाली स्टाइलिंग भी अच्छी लगी।
सिल्वर और वाइट कलर के इस स्टाइलिश गाउन में मलाइका बहुत ही ज्यादा ग्लैमरस नजर आ रही थीं। मलाइका के फिजिक के साथ इस तरह के बॉडी हगिंग गाउन परफेक्ट लगते हैं।
52 की उम्र में मलाइका इस लॉन्ग सीक्वेन वर्क के गाउन में कातिल लग रही हैं। उनका ये हॉल्टर नेक गाउन फ्लोर लेंथ तक लंबा था।
बेशक ही इस शाईनी, ब्लिंगी सी ड्रेस में मलाइका एकदम ही अलग चमक रही थी। इस ड्रेस के साथ उन्होने मैचिंग सिल्वर हाई हील्स पहनी थी।
मलाइका ने इस गाउन के साथ बहुत ही क्लासिक लुक वाला क्लच पर्स कैरी किया था। उनके हाथों में रैप अराउंड ब्रेसलेट भी था।
मलाइका के इस हॉल्टर नेक वाले गाउन का बैक डिजाइन भी बहुत ही हॉट था।
सॉफ्ट कर्ल्स, न्यूड मेकअप के साथ मलाइका ने बहुत ही लॉन्ग डायमंड शैनडलियर ईयररिंग्स पहनी थी।