NMACC की एनिवर्सरी पार्टी के लिए पहुंची कियारा आडवाणी ने गुलाबी रंग की साड़ी में खूब तारीफें बटोरी थीं। बेशक ही कियारा पर ये रंग और खूबसूरत सी डिजाइन वाली साड़ी काफी जम ठम रही थी।
कियारा ने इवेंट के लिए खास मसाबा गुप्ता के ब्रांड की गुलपोश सिल्क क्रेप साड़ी पहनी हुई थी। उल्टा ओपन पल्ला स्टाइल ड्रेप के साथ कियारा ने साड़ी को स्टाइल किया हुआ था।
गुलाबी रंग की साड़ी के साथ गोल्डन बारीक एम्ब्रॉयडरी वर्क, मॉडर्न मोटिफ्स सब कुछ बेहद सुंदर लग रहे थे। गुलाबी के साथ गोल्डन का कलर कॉम्बिनेशन वाकई बहुत बेहतरीन लगा।
सिल्क क्रेप के साथ इस साड़ी का पल्लू ऑर्गेंजा पैचवर्क से बना हुआ था। खूबसूरत हैंडवर्क वाली इस साड़ी का डिजाइन बहुत ही यूनीक है।
कियारा ने इस साड़ी को गोल्डन वर्क वाले स्वीटहार्ट नेक, नूडल स्ट्रैप ब्रालेट ब्लाउज के साथ पेयर अप किया हुआ था। इस खूबसूरत सी साड़ी की कीमत 1 लाख 30 हजार बताई जा रही है।
हालांकि कियारा की ये लाखों की कीमत वाली साड़ी उनके रानी हार के सामने फेल हो गई। साड़ी संग कियारा ने पर्ल और गोल्ड का खूबसूरत चोकर नेकलेस पहना हुआ था।
कियारा के इस हार पर 18 कैरेट सोने की सोन चिड़िया बनी हुई थी, जो सिक्का पैटर्न में अटैच की गई थी। मोती के साथ इस नेकलेस के लुक में उभार आ गया था। मसाबा के ही कलेक्शन का ये मास्टरपीस करीब करीब 18,50,0001 रुपये का बताया जा रहा है।