इंडिया ए की हार के पांच विलेन, दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने बदला मैच का पासा

दोहा में रविवार को खेले गए एसीसी मेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स के ग्रुप बी के मुकाबले में पाकिस्तान ए ने भारत ए को 48 रन से हरा दिया। भारत के सामने जीत के लिए 314 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य था, लेकिन तिलक वर्मा की 100 रन की पारी भी उसे जीत नहीं दिला पाई। इंडिया ए की टीम 49.1 ओवर में 265 रन बनाकर ढेर हो गई। जानतें भारतीय ए टीम के हार के पांच विलेन के बारे में और वो दो पाकिस्तानी गेंदबाज कौन थे, जिन्होंने मैच का पासा पलट दिया।

​

Authored by: Umesh KumarUpdated Nov 23 2026, 08:02 IST
वैभव सूर्यवंशी और बडोनी सस्ते में हुए आउटImage Credit : BCCI/ACC01 / 07

वैभव सूर्यवंशी और बडोनी सस्ते में हुए आउट

दोहा में रविवार को खेले गए दो चिर प्रतिद्वंद्वी टीमों के बीच मुकाबले में पाकिस्तान ने जीत दर्ज की। बीच मैदान पाकिस्तान जश्न मना रहा था, जबकि भारतीय बैट्समैन चुपचाप पवेलियन की ओर जा रहे थे। अगर भारत को 313 रन का पीछा करना था तो उसे एक बड़ी शुरुआत की जरूरत थी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में दिखे और लगातार बाउंड्री लगा रहे थे, लेकिन वैभव सूर्यवंशी और आयुष बडोनी दोनों सस्ते में आउट हो गए।

तिलक नहीं कर पा रहे थे स्ट्राइक रोटेटImage Credit : BCCI/ACC02 / 07

तिलक नहीं कर पा रहे थे स्ट्राइक रोटेट

वैभव सूर्यवंशी 13 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, बडोनी 4 गेंद के बाद भी अपना खाता तक नहीं खोल पाएं। तिलक वर्मा 4 नंबर पर आए और कप्तान स्ट्राइक रोटेट नहीं कर सके। इससे अभिषेक पर दबाव पड़ा। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने शॉट खेलना जारी रखा। अभिषेक 42 गेंद पर 70 रन बनाकर आउट और रन रेट में गिरावट आई। कुशाग्र महज दो के निजी स्कोर पर सूफियान मोकिम का शिकार बने और इंडिया ए ने 102 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया।

रिंकू और सूर्यांश शेडगे के नहीं चले बल्लेImage Credit : BCCI/ACC03 / 07

रिंकू और सूर्यांश शेडगे के नहीं चले बल्ले

जल्द ही नवाज ने रिंकू सिंह के रूप में इंडिया ए को एक और झटका दिया और 115 के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। नवाज ने जल्द ही सूर्यांश शेडगे के रूप में अपनी तीसरी सफलता हासिल की और पाकिस्तान ए मुकाबले में पूरी तरह हावी हो गया। 129 पर इंडिया ए छह विकेट गंवा चुका था, लेकिन तिलक ने यहां से इंडिया ए की पारी को संभालना शुरू किया।

शाहबाज ने दिखाई जांबाजीImage Credit : BCCI/ACC04 / 07

शाहबाज ने दिखाई जांबाजी

इंडिया ए पर आवश्यक रन रेट का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा था, लेकिन तिलक को दूसरे छोर से शाहबाज अहमद का साथ मिला और दोनों ने इंडिया ए को मुकाबले में बरकरार रखा। शाहबाज अहमद ने पॉजिटिव बैटिंग की और उन्होंने अपने कप्तान के साथ 7वें विकेट के लिए 112 रन जोड़े, जिससे इंडिया 'A' की उम्मीदें थोड़ी देर के लिए फिर से जगीं। लेकिन शाहबाज का आउट होना अंत की शुरुआत थी। क्योंकि, अंतिम सात ओवर में इंडिया ए को 75 रनों की दरकार थी और पाकिस्तान ए के गेंदबाज लगातार अनुशासित गेंदबाजी करते हुए दोनों बल्लेबाजों को बाउंड्री निकालने से रोक रहे थे।

रजा ने एक ही ओवर में चटकाए दो विकेटImage Credit : BCCI/ACC05 / 07

रजा ने एक ही ओवर में चटकाए दो विकेट

44वें ओवर में अली रजा ने शाहबाज का शिकार किया और अब इंडिया को 39 गेंद में 73 रनों की दरकार थी। रजा ने अगली ही गेंद पर विप्रज निगम को गोल्डन डक पर शिकार बनाया और पाकिस्तान ए एक बार फिर मुकाबले में हावी हो गया। भारत के पास अब हर्षित राणा और प्रिंस यादव के रूप में दो विकेट शेष थे। हालांकि, राणा सिर्फ दो गेंदों तक ही टिक पाए और अंतिम विकेट शेष रहते इंडिया ए को 34 गेंद में 70 रनों की दरकार थी। तिलक वर्मा आखिर में बाउंड्री नहीं लगा पाए और एकमात्र राहत की बात यह रही कि उन्होंने एक और लिस्ट-A शतक बनाया।

हालात ने पाकिस्तान का दिया साथ Image Credit : BCCI/ACC06 / 07

हालात ने पाकिस्तान का दिया साथ

पा किस्तान 'A' फील्ड में बहुत अच्छे थे और उन्होंने अपने मौकों का फायदा उठाया। सुफियान मोकिम ने बीच के ओवरों पर कंट्रोल किया, जबकि हसन नवाज गेंद से सरप्राइज पैकेज थे। हालात ने उनकी मदद की, लाइट्स में गेंद ने ग्रिप बनाई और टर्न लिया, शॉट खेलना आसान नहीं था, लेकिन आप किस्मत का पूरा फायदा उठाते हैं और पाकिस्तान ने ठीक यही किया। अली रजा ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर अपनी टीम की वापसी करा दी। पाकिस्तान की ओर से अली रजा और हसन नवाज ने 3-3 जबकि इमरान रंधावा ने 2 विकेट चटकाए।

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर भारतImage Credit : BCCI/ACC07 / 07

प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर भारत

पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद इंडिया ए टीम ने अपना नेट रन रेट काफी गंवा दिया है। वहीं, पाकिस्तान दो में दो जीत और चार अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि, भारत के पास अभी एक मुकाबला बचा है। वह 24 नवंबर को यूएई से भिड़ेगा। यहां उसकी कोशिश होगी की दो अंक लेकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!