अंबानियों की सबसे बड़ी समधन यानि की ईशा अंबानी की सास और आनंद पीरामल की मम्मी, स्वाति पीरामल की लग्जरी लाइफस्टाइल और पहनावे की भी अक्सर चर्चा होती रहती है। स्वाति जी समधन नीता की तरह ही सजने संवरने तो बेशकीमती ज्वेलरी पहनने का शौक रखती हैं।
गुलाबी ड्रेस के साथ इस लुक में स्वाति जी ने बहुत ही एलिगेंट लुक वाला, तीन झालर का पर्ल नेकलेस पहना है। उसी के साथ डायमंड और एमरल्ड का सेट तो लंबी ईयररिंग्स संग कंगन का लुक भी कमाल लगा।
ड्रॉपलेट डिजाइन के साथ वावला ये चार एमरल्ड और डायमंड की चेन वाला नेकलेस भी एकदम ही यूनीक है। इसके साथ उनके कंगन, चूड़ी बहुत जम रहे हैं।
बारीक कटवर्क वाला ये डायमंड का हार भी स्वाति जी के ज्वेलरी कलेक्शन का मास्टरपूस है।
चोकर पैटर्न वाला ये गोल्ड घुंगरू डिजाइन का नेकलेस भी बहुत रॉयल और विंटेज लुक दे रहा है। इसे साथ गोल्ड बड़े मोती की चेन और कंगन का लुक भी बढ़िया लगा।
ड्रॉपलेट चेन स्टाइल वाली ये एमरल्ड और ऑफ वाइट मोतियों को पीरोकर बनाया गया नेकलेस भी क्लासिक लग रहा है। कंगन और लंबी ईयररिग्स बेशक ही नेकलेसेस के साथ जम ठम रही हैं।
लटकन वाली कुंगन ईयररिंग्स के साथ सिंपल और रॉयल लुक वाली कुंदन की चेन स्वाति जी के लुक में चार चांद लगा रही है।
वाइन शेड की साड़ी के साथ इस में स्वाति जी ने डायमंड और रूबी का कटवर्क चोकर पहना हुआ है।