74 साल की उम्र में भी सुधा मूर्ति का साड़ी वाला स्टाइल अच्छे अच्छे को पीछे छोड़ सकता है। करोड़ों की मालकिन होने के बावजूद सुधा जी ने सालों से साड़ियां नहीं खरीदी हैं, और वे अपनी पुरानी, क्लासी साड़ियों को ही इतनी खूबसूरती से फ्लॉन्ट करती है, जिसका जवाब नहीं है।
सुधा जी को साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद है लेकिन, उन्होने अपनी सबसे पसंदीदा चीज त्यागने का प्रण लिया था। जिस वजह से वे अब साड़ियां खरीदती नहीं है, उनकी जगह किताबें लेती हैं। अब वे उनकी पुरानी साड़ियां तो किसी के द्वारा गिफ्ट की साड़ियां पहनती हैं।
सुधा मूर्ति की इन सिंपल साड़ियों के आगे वाकई डिजाइनर मास्टरपीस भी फेल ही हैं। ये बनारसी सिल्क की साड़ी तो जॉर्जेट खादी पैटर्न वाली साड़ियां सुधा जी पर खूब जच रही हैं। गोल गले के सिंपल से ब्लाउज का भारतीय नारी पर रंग खूब अच्छा लगता है।
चेक्स पैटर्न की ये गुलाबी रंग की कॉटन की साड़ी और गोल्डन बॉर्डर स्टाइल का लुक बहुत ही प्यारा लग रहा है। ऐसा सिंपल स्टाइल बहुत चमक धमक वाले कपड़ों से बेशक लाख गुना अच्छा लगता है।
काले रंग की सिल्क वाली तो पीले रंग की जॉर्जेट लुक वाली साड़ी का लुक भी बहुत ही जबरदस्त लग रहा है। सिंपल उल्टा पल्ला प्लीट्स वाला ड्रेप अपने आप में ही कमाल लगता है।
गर्मियों के हिसाब वाली ये सिंपल काली सफेद छापा वर्क कॉटन साड़ी का लुक भी कुछ कम नहीं है। बेशक ही आपके घर की महिलाएं भी ऐसी ही सादी साड़ियां तो ब्लाउज पहना करती होंगी।