ऋतिक रोशन और सबा आजाद लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर ही कपल परिवार के साथ तो क्यूट रोमांटिक फोटोज शेयर करते रहते हैं। दो बच्चों के पिता ऋतिक की दूसरी शादी की फैंस को काफी जल्दी है।
ऋतिक और सबा कब शादी करेंगे, ये सवाल अक्सर ही दोनों के फैंस पूछते रहते हैं। सबा 39 की हैं और ऋतिक 51 की उम्र के, ऐसे में सभी उम्र के लिहाज से भी कपल को साथ होते देखना चाहते हैं।
ऐसे में एक हालिया इंटरव्यू में सबा ने शेयर किया कि, कैसे उनके परिवार वाले शादी के किस्से को लेते हैं। क्योंकि इस उम्र की बेटी के माता पिता को आमतौर पर शादी की काफी जल्दी होती है।
सबा ने बताया कि, उनके पेरेंट्स ने कभी भी उन्हें शादी के लिए किसी प्रकार का कोई प्रेशर नहीं दिया है न ही फोर्स किया है।
उन्होने ये भी कहा कि, उनके पेरेंट्स को उनसे शादी वाली चीज को लेकर कोई उम्मीद नहीं है।
सबा से उनके पेरेंट्स ने 6 साल की उम्र में ही शादी को लेकर ये बात कर ली थी कि अगर उनका मन न हो तो वे शादी न करें।
हर पेरेंट को ये बात सीखनी ही चाहिए। और बच्चों को शादी के लिए फोर्स नहीं करना चाहिए।