मेहंदी का स्टेन वैसे तो बहुत अच्छा लगता है, लेकिन आधी अधूरी बची घिसी हुई मेहंदी बहुत ही खराब लगती है। ऐसे में मेहंदी का जल्दी साफ करने के लिए ये वायरल 5 मिनट हैक काम का हो सकता है।
मात्र 10 मिनट के अंदर ही आप मेहंदी का घिसा पिटा सा स्टेन दूर कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए आपको बस हाथ में घर में मौजूद एक छोटी सी क्रीम लगानी है और बस उसे साफ करते ही आपकी मेहंदी का गंदा स्टेन गायब हो जाएगा।
मेहंदी का स्टेन जल्दी साफ करने के लिए आपको केवल हाथों पर कोलगेट अच्छे से मसलकर लगाना होगा। और करीब 8-10 मिनट तक उसे छोड़ देना है।
एक कपड़े से अब आप अच्छे से स्क्रब करते करते कोलगेट साफ कर लें और जादू देखें
मेहंदी का आधा अधूरा हल्का पड़ा स्टेन आप भी ऐसे तरीके से साफ कर सकते हैं। टूथपेस्ट के साथ आप चीनी भी मिला सकते हैं, इस स्क्रब से मेहंदी साफ हो जाएगी।