वॉशिंग मशीन हमारे घरों का एक जरूरी सामान बन चुकी है। ये कपड़े धोने के मुश्किल काम को काफी आसान बना देती है। लेकिन कई बार इसमें चूहे घुस जाते हैं, जो आपकी मशीन को नुकसान पहुंचाते हैं। आज हम आपको इससे बचाव के कुछ कारगर टिप्स देने जा रहे हैं।
चूहों से बचाव का आसान तरीका है कि आप उन्हें मशीन तक पहुंचने ही न दें। जी हां इसके लिए आप मशीन के चारों तरफ ईंट या लकड़ी के पट्टे लगा सकते हैं। जिससे चूहों को रास्ता मिलना बंद हो जाए।
आप वॉशिंग मशीन के पास कपूर की कुछ गोलियां कपड़े में बांधकर रख सकते हैं। इसकी गंध से चूहे दूर भागते हैं। क्योंकि चूहों को ये गंध बिल्कुल पसंद नहीं होती है।
मशीन के आसपास वाले गड्ढे और छेद को पूरी तरह पैक रखें। यदि पानी निकलने वाला पाइप कवर नहीं है, तो इसके ऊपर भी जाली लगातार इसे कवर करें।
आजकल बाजार में चूहे भगाने वाली कई तरह की इलेक्ट्रिक डिवाइस मिलते हैं, जो किसी को भी बिना नुकसान पहुंचाए चूहों को दूर भगाते हैं। इसमें से निकलने वाली आवाजें चूहों को परेशान करती हैं।