जिम जाकर जरूर करें ये 4 एक्सरसाइज, तेजी से बढ़ेगा बाइसेप्स का साइज

जिम जाकर तेजी से बाइसेप्स का साइज बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको ये 4 असरदार एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। ये न केवल आपके बाइसेप्स का साइज बढ़ाएंगी बल्कि आपके हाथों की ग्रिप भी मजबूत करेंगी।

Authored by: गुलशन कुमारUpdated Jun 4 2026, 14:05 IST
बाइसेप्स के लिए एक्सरसाइजImage Credit : Canva01 / 07

बाइसेप्स के लिए एक्सरसाइज

अगर आप भी अपने बाइसेप्स को तेजी से विकसित करना चाहते हैं, तो कुछ ऐसी एक्सरसाइज हैं जो मसल्स पर सीधा असर डालती हैं और बेहतर ग्रोथ में मदद करती हैं। आइए जानते हैं उन 4 प्रभावी एक्सरसाइज।

​बारबेल कर्ल​Image Credit : Canva02 / 07

​बारबेल कर्ल​

बाइसेप्स की एक्सरसाइज में बारबेल कर्ल का नाम सबसे आगे आता है। यह एक कंपाउंड मूवमेंट है जो दोनों हाथों के बाइसेप्स पर समान रूप से दबाव डालता है। यह एक्सरसाइज बाइसेप्स का साइज बढ़ाने और ताकत विकसित करने में बेहद प्रभावी मानी जाती है।

​डंबल हैमर कर्ल​Image Credit : Canva03 / 07

​डंबल हैमर कर्ल​

चौड़ी और मजबूत बाजुओं के लिए डंबल हैमर कर्ल एक्सरसाइज जरूर करें। इस एक्सरसाइज की खास बात यह है कि यह हाथों को संतुलित विकास देने में मदद करती है और फोरआर्म्स को भी मजबूत बनाती है। नियमित अभ्यास से बाहों का ओवरऑल साइज बेहतर दिखाई देने लगता है।

​प्रीचर कर्ल​Image Credit : Canva04 / 07

​प्रीचर कर्ल​

बाइसेप्स की शेप और पीक को उभारने के लिए प्रीचर कर्ल एक कारगर एक्सरसाइज है। यह एक्सरसाइज मसल्स को गहराई से काम करने का मौका देती है और इसका पूरा असर हमारी बाइसेप्स मसल पर पड़ता है। इससे मसल्स ग्रोथ तेजी से होती है।

​कॉन्सेंट्रेशन कर्ल​Image Credit : Canva05 / 07

​कॉन्सेंट्रेशन कर्ल​

बाइसेप्स को शानदार शेप देना है, तो कॉन्सेंट्रेशन कर्ल को नजरअंदाज न करें। यह एक सिंगल-आर्म एक्सरसाइज है, जिसमें पूरा फोकस एक हाथ पर होता है। यह मसल्स के आकार को बेहतर बनाने में मदद करता है।

​रिकवरी है जरूरी​Image Credit : Canva06 / 07

​रिकवरी है जरूरी​

याद रखें कि मजबूत और अच्छी शेप के बाइसेप्स केवल भारी वजन उठाने से नहीं बनते है। इसके लिए पर्याप्त प्रोटीन, संतुलित आहार, अच्छी नींद और सही रिकवरी भी उतनी ही जरूरी है।

​लगातार एक्सरसाइज है जरूरी​Image Credit : Canva07 / 07

​लगातार एक्सरसाइज है जरूरी​

यदि आप तेजी से बाइसेप्स का साइज बढ़ाना चाहते हैं, तो याद रखें कि निरंतरता ही फिटनेस की सबसे बड़ी कुंजी है। इसलिए एक्सरसाइज रोजाना करने से ही आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!