Cake Designs For Father's Day 2025: चॉकलेट से फ्रूट केक तक..फादर्स डे पर पापा के लिए खरीदें इतने सुंदर केक, डिजाइन देखकर ही खुश होंगे आपके बाबूजी

Cake Designs For Father's Day 2025: फादर्स डे पर पापा के लिए केक खरीदकर आप उन्हें जबरदस्त सरप्राइज दे सकते हैं। केक चॉकलेट वाला हो या फिर स्ट्रॉबेरी या फ्रूट केक.. लेकिन डिजाइन सुंदर होना चाहिए। यहां पर फादर्स डे केक के सबसे सुंदर डिजाइन्स हैं। एक बार आपको इन डिजाइन्स को जरूर देखना चाहिए।

Authored by: सृष्टिUpdated Jun 13 2025, 23:39 IST
फादर्स डे स्पेशल केक डिजाइन 01 / 09

फादर्स डे स्पेशल केक डिजाइन

दो दिन बाद दुनियाभर में फादर्स डे मनाया जाएगा। इस खास मौके पर आप अपने पापा के लिए केक तो जरूर खरीदेंगे। फादर्स डे वाला केक खरीदने से पहले आपको यहां दिए केक के एक से बढ़कर एक डिजाइन देख लेने चाहिए। ये डिजाइन केक के हर तरह के फ्लेवर के लिए है। डिजाइन सुंदर हो तो आपके पापा भी खुश हो जाएंगे।

चॉकलेट केक 02 / 09

चॉकलेट केक

अगर आप पापा के लिए चॉकलेट केक खरीदना चाहते हैं तो आपको इस तरह के डिजाइन का ऑर्डर देना चाहिए। फादर्स डे के लिए ये डिजाइन सबसे बेस्ट है। इसपर आप हैप्पी फादर्स डे लिखवाकर इसकी खूबसूरती बढ़ा सकते हैं।

ब्लूबेरी केक03 / 09

ब्लूबेरी केक

अगर आपको एकदम यूनिक तरह के केक का ऑर्डर देना है तो आप ऐसे ब्लूबेरी केक को खरीदें। इस केक पर आपको क्रिसक्रॉस का डिजाइन बनवाना चाहिए। इसपर आप डैड लिखवा सकते हैं। ये एक बेंटो केक कहलाता है।

फ्रूट केक 04 / 09

फ्रूट केक

अगर आपके पापा को फ्रूट केक पसंद आते हैं तो आप इस तरह के डिजाइन का ऑर्डर दे सकते हैं। ब्लैक फॉरेस्ट के साथ फ्रूट केक का ये कॉम्बो फादर्स डे की पार्टी की शान बनेगा। इसे देखकर यकीनन आपके डैड खूब खुश होंगे।

स्ट्रॉबेरी केक05 / 09

स्ट्रॉबेरी केक

फादर्स डे पर स्ट्रॉबेरी केक भी खरीद सकते हैं। इसका स्वाद भी एकदम लाजवाब होता है। आपको बस बेकर को ये डिजाइन दिखाकर उसपर हैप्पी फादर्स डे लिखना है। ये केक खरीदकर आप अपने पापा को सरप्राइज दे सकते हैं।

मैंगो केक 06 / 09

मैंगो केक

आजकल तो आम का सीजन है। गर्मियों के मौसम में आम से बनी चीजें खाने का अलग ही मजा आता है। आप आम से बना केक भी खा सकते हैं और खासतौर से अपने पापा को खिला सकते हैं। मैंगो केक फादर्स डे के लिए सबसे अच्छा ऑप्शन है।

शर्ट डिजाइन केक07 / 09

शर्ट डिजाइन केक

चॉकलेट केक में ही इस तरह के शर्ट वाले केक की डिजाइन एकदम ट्रेंड में है। इस केक का ऑर्डर देते हुए आपको अपने बेकर से कहना है कि वो एक शर्ट बनाएं और साथ में एक टाई बनानी है। इसके ऊपर आपको हैप्पी फादर्स डे लिखना है।

फ्लावर केक डिजाइन 08 / 09

फ्लावर केक डिजाइन

देशभर में सबसे ज्यादा फ्लावर डिजाइन के केक बिकते हैं। फ्लावर केक फादर्स डे के लिए भी खरीदे जा सकते हैं। ये केक पार्टी में खूबसूरत दिखेंगे और पापा को भी अच्छे लगेंगे।

बटरस्कॉच केक09 / 09

बटरस्कॉच केक

बटरस्कॉच केक की बात ही कुछ और है। इस केक में आसपास शुगर बॉल्स लगे होते हैं। ये केक डिजाइन फादर्स डे के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। इस केक पर आप मूंछ और डैज लिखवा सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!