​एयरपोर्ट लुक में किस एक चीज पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करते हैं सितारे?​

बॉलीवुड सेलेब्स का एयरपोर्ट लुक हमेशा ही चर्चा में रहता है। लग्जरी, एक्सपेंसिव तो सुपर स्टाइलिश लुक के पीछे हालांकि कितने पैसे खर्च होते हैं क्या आप जानते हैं। देखें सेलेब्स सबसे ज्यादा पैसा किस चीज पर खर्च करते हैं?

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Jun 16 2026, 08:36 IST
एयरपोर्ट लुक की खासियतImage Credit : Instagram01 / 07

एयरपोर्ट लुक की खासियत

सेलेब्स के एयरपोर्ट लुक काफी ज्यादा वायरल होते हैं। ये सुपर लग्जरी, एक्सपेंसिव लुक्स में हालांकि कपड़ों से ज्यादा किसी और चीज पर सबसे ज्यादा खर्च होता है।

कपड़े नहीं, एक्सेसरीज बनती हैं स्टारImage Credit : Instagram02 / 07

कपड़े नहीं, एक्सेसरीज बनती हैं स्टार

लोग अक्सर सोचते हैं कि सितारों के कपड़े सबसे महंगे होते हैं, लेकिन फैशन एक्सपर्ट्स मानते हैं कि असली इन्वेस्टमेंट एक्सेसरीज में होता है। डिजाइनर बैग, सनग्लासेस और घड़ियां लुक को प्रीमियम बनाती हैं।

लग्जरी हैंडबैग होता है सबसे बड़ा खर्चImage Credit : Instagram03 / 07

लग्जरी हैंडबैग होता है सबसे बड़ा खर्च

अधिकांश सेलिब्रिटी एयरपोर्ट लुक में सबसे ज्यादा पैसा अपने हैंडबैग या टोट बैग पर खर्च करते हैं। कई बार साधारण टी-शर्ट और जींस के साथ लाखों रुपये का डिजाइनर बैग नजर आता है। यही बैग पूरे लुक का सबसे महंगा हिस्सा होता है।

एक बैग की कीमत हो सकती है कार जितनीImage Credit : Instagram04 / 07

एक बैग की कीमत हो सकती है कार जितनी

कई सितारे ऐसे बैग कैरी करते हैं जिनकी कीमत लाखों रुपये तक पहुंचती है। कुछ लिमिटेड एडिशन बैग्स की कीमत तो एक छोटी कार के बराबर भी हो सकती है।

. ब्रांड वैल्यू भी होती है अहमImage Credit : Instagram05 / 07

. ब्रांड वैल्यू भी होती है अहम

कई सेलिब्रिटी अपने पसंदीदा फैशन हाउस के बैग कैरी करते हैं क्योंकि ये सिर्फ फैशन नहीं बल्कि स्टेटस सिंबल भी माने जाते हैं। एयरपोर्ट पर कैमरों की नजर सबसे पहले इन्हीं चीजों पर जाती है।

बार-बार इस्तेमाल होने वाला निवेशImage Credit : Instagram06 / 07

बार-बार इस्तेमाल होने वाला निवेश

महंगे गाउन या पार्टी ड्रेस बार-बार नहीं पहने जाते, लेकिन एक क्लासिक लग्जरी बैग को कई बार अलग-अलग आउटफिट्स के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। यही वजह है कि सितारे इस पर ज्यादा खर्च करना पसंद करते हैं।

सिंपल आउटफिट बन जाती है खासImage Credit : Instagram07 / 07

सिंपल आउटफिट बन जाती है खास

कई बार सितारे बेहद सिंपल ट्रैकसूट, सूट, डेनिम या सफेद टी-शर्ट में नजर आते हैं। लेकिन उनके हाथ में मौजूद लग्जरी बैग पूरे लुक को हाई-फैशन टच दे देता है। यही कारण है कि एयरपोर्ट फैशन में बैग को सबसे महत्वपूर्ण एक्सेसरी माना जाता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!