बॉलीवुड की क्वीन रेखा जी की खूबसूरती, फैशन से लेकर उनकी 70 साल की उम्र में सुपर लग्जरी लाइफस्टाइल भी खूब चर्चे में रहती है। रेखा जी का मुंबई के बांद्रा में बहुत ही सुंदर राज महल है, जिसकी कीमत करोड़ों में है, वही इसका इंटीरियर तो होम डेकोर अरबों-खरबों वाला हो सकता है।
हालांकि रेखा जी के घर के अंदर की तस्वीरों की पुष्टि नहीं की जा सकी है। लेकिन इन तस्वीरों को देखकर बताया जा सकता है कि, ये उन्हीं का घर है। रिपोर्ट्स के अनुसार रेखा जी ने अपने महल में खास फिल्म उमराव जान के सेट जैसा ही रॉयल इंटीरियर करवाया हुआ है।
मुबंई की सबसे पॉश लोकेलिटी वाले बांद्रा में शाहरुख और सलमान खान के घर के बीच वाली जगह पर रेखा जी का घर है, जो हरियाली से घिरा हुआ है। रेखा जी ने अपने घर को काफी खुले, हवादार तो ग्रीनरी व रॉयल स्टाइल में डिजाइन करवाया है। जिसके दरवाजे से लेकर खिड़की, बालकनी तक सब शानदार है।
शाही कालीन, वेलवेट, लेदर वाला लग्जरी काउच, टेबल वाला ये लिविंग रूम अपने आप में ही लग्जरी की छवि बता रहा है। कहा जाता है कि, घर के अंदर की गहरे रंग की लकड़ी की नक्काशी, पीतल और वुड के एंटीक फर्नीचर, मुलायम हथकरघा वाले पर्दे और एंटीक मिरर शाही टच देते हैं।
खूबसूरत छतरी, लैम्प, बड़े-बड़े पिलर और कमरों वाला ये घर काफी रॉयल वाइब्स देता है। बता दें कि इस घर का नाम रेखा जी ने खास 'बसेरा' रखा है, वहीं इस घर की कीमत करीब करीब 100 करोड़ के आस पास होने की उम्मीद है। बैंडस्टैंड पर बसा ये घर सी फेसिंग भी है।
कहा जाता है कि, इस घर की सजावट रेखा जी ने खुद की है। एक एक लैम्प, फ्रेम, यूनिक एंटीक फर्निचर रेखा जी की पसंद का है। इस घर का एस्थेटिक वाकई रेखा जी की रॉयल पर्सनैलिटी की दूसरा रूप है।
रेखा जी के घर के मुख्य दरवाजे के ऊपर बहुत ही खूबसूरत सा गोल मास्टरपीस लगा हुआ है। जो इस घर के लुक में चार चांद लगाता है, शिव जी और मां शक्ति के हाथों का मिलन दर्शाता ये पीस वाकई लाखों में एक है। वहीं इस पर उन्होने खास ऊँ नम: शिवाय का जाप भी लिखवाया है।