साउथ इंडियन फूड में अगर आप इस वीकेंड कुछ नया ट्राय करना चाहते हैं, तो ये डिशेज़ आपके खाने के अनुभव को और खास बना सकती हैं।
यह केरल की खास डिश है, जिसमें मुलायम अप्पम के साथ नारियल के दूध से बना हल्का मसालेदार स्टू परोसा जाता है।
इसे स्ट्रिंग हॉपर भी कहा जाता है। यह चावल से बनी पतली नूडल्स जैसी डिश होती है, जिसे करी या नारियल दूध के साथ खाया जाता है।
केरल की यह खास डिश चावल के आटे और नारियल की परतों से बनाई जाती है। इसका स्वाद हल्का और टेक्सचर सॉफ्ट होता है, जिसे कडाला करी या केले के साथ खाया जाता है।
अगर आप हेल्दी साउथ इंडियन ब्रंच की तलाश में हैं, तो रागी से बना मुड्डे सारू ज़रूर ट्राय करें। इसमें स्टीम की हुई रागी को वड़ा जैसी शेप दी जाती है और फिर इसे सांभर या रसम के साथ परोसा जाता है। यह डिश कैल्शियम, फाइबर और थोड़ी मात्रा में प्रोटीन से भरपूर होती है, जो इसे सेहत के लिए बेहद फायदेमंद बनाती है।
उत्तपम एक नमकीन पैनकेक जैसा व्यंजन है, जिसे ऊपर से सब्जियों के साथ तैयार किया जाता है और नारियल की चटनी के साथ परोसा जाता है। यह स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पेट भरने वाला भी होता है, जिससे आप लंबे समय तक एनर्जी महसूस करते हैं।
चावल और दाल से बनी यह डिश घी, काली मिर्च और जीरे के साथ तैयार की जाती है। यह एक कम्फर्ट फूड है, जो हल्का और स्वादिष्ट होता है।