अनंत अंबानी के 31वें जन्मदिन के ग्रैंड सेलिब्रेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। अंबानी परिवार ने अनंत के बर्थडे के लिए पार्टी शार्टी का नहीं बल्कि भजन संध्या का आयोजन किया था।
अनंत के बर्थडे के लिए जामनगर में आयोजित भजन संध्या में बॉलीवुड के सेलेब्स भी शामिल हुए थे। तस्वीर में आप नीता जी के साथ रणवीर सिंह को देख सकते हैं। नीले बंदगला कोट-पैंट में रणवीर काफी हैंडसम लगे। उन्हीं के साथ लाल रंग की सिंपल साड़ी में नीता जी भी बहुत प्यारी लगीं।
भजन का आनंद लेते हुए मुकेश अंबानी की तस्वीर भी वायरल हो रही है। उन्होने भजन संध्या के लिए नीले रंग का कुर्ता और सफेद पजामा पहना हुआ था।
पति के जन्मदिन के लिए आयोजित भजन संध्या में राधिका अंबानी ने बहुत ही सुंदर लहंगा और गोल्डन कलर का टॉप पहना हुआ था। राधिका इस लुक में बेशक राधा रानी जैसी ही लग रही थी।
राधिका ने घेरदार आइवरी कलर का लहंगा पहना हुआ था। लहंगे के साथ उन्होने गोल गले वाला सीक्वेन ब्लाउज और उसके ऊपर गोल्डन जैकेट पैटर्न का ब्लाउज पहना था। कुंदन, पर्ल वाले चोकर के साथ ईयररिंग्स, कंगन भी प्यारे लगे। वहीं अनंत ने काले रंग की बंदगला शेरवानी पहनी थी।
जान्हवी कपूर भी भजन संध्या में शामिल हुई थीं। उन्होने भी राधिका जैसा ही सेम आइवरी गोल्डन कलर का लहंगा पहना हुआ था।
गौरी खान और शाहरुख के छोटे बेटे अबराम भी भजन संध्या में शामिल हुए थे। गौरी ने ग्रे गोल्डन बूटी वर्क वाला सूट पहना हुआ था। उनका ये सादा लुक काफी अच्छा लगा।