यूपी की इस खास मिठाई के फैन हैं अंबानी, प्राइवेट जेट से पहुंचती है मुंबई

अंबानी परिवार अपनी लाइफस्टाइल के लिए खूब चर्चा में रहता है। नीता और मुकेश अंबानी अपनी आलीशान पार्टियों से भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। इनकी दावतों में मेहमानों का देश दुनिया के स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं। पार्टी में एक से बढ़कर एक मिठाइयां भी दावत में परोसी जाती हैं।

Authored by: सुनीत सिंहUpdated Nov 16 2025, 08:40 IST
स्वाद और अंबानी परिवारImage Credit : Facebook01 / 07

स्वाद और अंबानी परिवार

मूल रूप से गुजरात का रहने वाला अंबानी परिवार खुद भी स्वाद का बड़ा पारखी है। उन्हें मिठाइयों का भी खूब शौक है। मिठाइयों के उनके शौक और शाही ठाठ की कई मीडिया रिपोर्ट्स इंटरनेट पर वायरल हैं।

यूपी के स्वाद का मुरीद अंबानी परिवारImage Credit : Facebook02 / 07

यूपी के स्वाद का मुरीद अंबानी परिवार

कुछ रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनके लिए यूपी एक गांव की खास मिठाई प्राइवेट विमान से मुंबई पहुंचाई जाती है। जी हां अंबानी परिवार यूपी के इस गांव की खास मिठाई का मुरीद है:

यूपी की मिठाइयांImage Credit : Facebook03 / 07

यूपी की मिठाइयां

यूपी में एक से बढ़कर एक साव्दिष्ठ मिठाइयां बनती हैं। कुछ मिठाइयां तो ऐसी हैं जो सिर्फ यहीं बनती हैं।

​लौंज​Image Credit : Facebook04 / 07

​लौंज​

यूपी के शाहजहांपुर जिले में तिलहर नाम की जगह है। यहां से अंबानी फैमिली के लिए मिठाई मुंबई तक जाती है। इस खास मिठाई का नाम है लौंज।

​ना भूलने वाला स्वाद​Image Credit : Facebook05 / 07

​ना भूलने वाला स्वाद​

लौंज कलाकंद की ही तरह दूध और मलाई से बनती है। इसका स्वाद ऐसा है कि खाने वाला लंबे समय तक याद रखता है।

​टीना अंबानी का फेवरेट​Image Credit : Facebook06 / 07

​टीना अंबानी का फेवरेट​

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक तिलहर के आर्यन मिष्ठान भंडार की लौंज टीना अंबानी को बहुत पसंद है। वह अकसर इसे मुंबई मंगवाती हैं।

​प्लेन से मुंबई पहुंचती है मिठाई​Image Credit : Facebook07 / 07

​प्लेन से मुंबई पहुंचती है मिठाई​

तिलहर के पास ही रोजा गांव में अंबानियों का थर्मल पावर प्लांट है। वहां अकसर मुंबई से प्राइवेट विमान पहुंचता है। मिठाई प्लांट तक पहुंचाई जाती है और फिर वह अंबानी परिवार तक मुंबई पहुंचती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!