Aman Verma Dvorce: हमारे सहयोगी 'ईटाइम्स' ने अमन और वंदना के करीबी सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से मतभेद चल रहा था। तमाम कोशिशों के बाद भी मतभेद कम ना हुए। दोनों ने फैमिली शुरू करने की भी प्लानिंग की थी, लेकिन आपसी मतभेद इतने गहरे हो गए कि तालमेल बिठाना या पैचअप करना मुश्किल हो गया।
अमन और वंदना की पहली मुलाकात 2014 में टीवी शो हम ने ली है-शपथ की शूटिंग के दौरान हुई थी। चंद मुलाकातों के बाद दोनों ने 2015 में सगाई और 2016 में शादी कर ली थी। अमन वर्मा 53 साल के हैं। जब किसी की उम्र 50 साल से अधिक हो और उसका तलाक हो रहा हो तो उस डिवोर्स को ग्रे डिवोर्स कहते हैं।
अमन वर्मा और वंदना लालवानी के तलाक के बीच इस बात की भी खूब चर्चा है कि दोनों ने रिश्ता बचाने के लिए बच्चे की प्लानिंग भी की थी। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या बच्चा हो जाने से तलाक की संभावनाएं कम हो जाती हैं?
तमाम रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि तलाक और बच्चों का कोई संबंध नहीं होता है। ऐसा नहीं है कि अगर आपके बच्चे हैं तो तलाक नहीं होगा। शादी बचाए रखने के लिए बच्चे नहीं आपसी तालमेल और समझ की जरूरत होती है।
तलाक लेने वाले देशों को लेकर वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने साल 2023 में आंकड़े जारी किए थे। आंकड़ों के मुताबिक पुर्तगाल में सबसे ज्यादा तलाक होता है। वहां तलाक की दर 94 प्रतिशत है। इस लिस्ट में भारत की तलाक दर 1 प्रतिशत बताई गई है। हालांकि इनमें 50 प्रतिशत से अधिक ऐसे कपल्स हैं जिनके बच्चे भी हैं।