सिल्क-बनारसी छोड़ इन सस्ती साड़ियों की दीवानी थी आलिया भट्ट, छप्पर फाड़ डिमांड में रहा रॉकी रानी वाला कलेक्शन, गर्मियों में जरूर करें ट्राई

आलिया भट्ट की साड़ियों का कलेक्शन वाकई बहुत ही ज्यादा गजब है। आलिया सिल्क-बनारसी से लेकर महंगी महंगी साड़ियां फ्लॉन्ट कर चुकी हैं, लेकिन फैंस को आलिया की ये रॉकी रानी वाली सस्ती, सिंपल और सुंदर साड़ियां सबसे ज्यादा पसंद आई थी। जो गर्मियों में पहनने के लिए बेस्ट हैं, देखें आलिया भट्ट साड़ी ब्लाउज डिजाइन, शिफॉन साड़ी, जॉर्जेट साड़ी फोटो।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 17 2025, 10:13 IST
आलिया भट्ट की वायरल साड़ियांImage Credit : Instagram01 / 06

आलिया भट्ट की वायरल साड़ियां

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में आलिया भट्ट की सिंपल, सुंदर लुक वाली ये साड़ियां बहुत ही ज्यादा वायरल हुई थीं। आलिया ने फिल्म से लेकर उसके प्रमोशन तक में बहुत सी खूबसूरत लाइट और नए लुक वाली साड़ियां और डिजाइनर ब्लाउज फ्लॉन्ट किए थे। ये शिफॉन और जॉर्जेट की साड़ियां गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं।

ऑम्ब्रे साड़ी का फैशनImage Credit : Instagram02 / 06

ऑम्ब्रे साड़ी का फैशन

आलिया ने इस फिल्म के साथ खूबसूरत शिफॉन ऑम्ब्रे साड़ियों का ट्रेंड सेट कर दिया था। लाइट कलर वाली ये खूबसूरत साड़ी और कम्फर्टेबल फैब्रिक आपको भी ट्राई करना ही चाहिए। ये कलर कॉम्बिनेशन और ब्लाउज का डिजाइन भी गजब है।

सॉलिड कलर की साड़ीImage Credit : Instagram03 / 06

सॉलिड कलर की साड़ी

ऑम्ब्रे के साथ साथ शिफॉन बेस में ही ये प्लेन, सिंपल, सॉलिड मोनोक्रोम स्टाइल की साड़ियों का लुक भी गजब ही था। खूबसूरत स्वीटहार्ट तो गोल, स्कूप नेक ब्लाउज के साथ लुक में चार चांद लग गए थे।

टाई एंड डाई लुकImage Credit : Instagram04 / 06

टाई एंड डाई लुक

मल्टीकलर पैटर्न की ये खूबसूरत जॉर्जेट साड़ी टाई एंड डाई के स्टाइल में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत लग रही थी। डीप स्वीटहार्ट नेक पैटर्न का पाइपिंग वाला डोरी बैक ब्लाउज भी गजब की डिमांड में रहा है।

लहरिया साड़ीImage Credit : Instagram05 / 06

लहरिया साड़ी

लहरिया स्टाइल की शिफॉन और जॉर्जेट की इन साड़ियों का भी खूब ट्रेंड रहा है। वहीं ये डिजाइन्स वापस पॉपुलर हो रहे हैं, खासतौर से गर्मियों के मौसम में तो ये डिजाइन्स सुपरहिट रहने वाले हैं।

येलो ऑम्ब्रे शिफॉन साड़ीImage Credit : Instagram06 / 06

येलो ऑम्ब्रे शिफॉन साड़ी

येलो और ऑरेंज के खूबसूरत कॉम्बिनेशन वाली ये शिफॉन ऑम्ब्रे साड़ी आलिया के रॉकी रानी कलेक्शन का डिमांडिंग पीस रहा है। खूबसूरत साड़ी और उससे ज्यादा सुंदर ब्लाउज का लुक आप भी जरूर इस समर सीजन में ट्राई करें।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!