वक्त से पहले चढ़ने लगेगा बुढ़ापा, मेकअप से आज ही हटा दें बस ये एक चीज, सालों साल जवां दिखने के लिए आलिया भट्ट भी छूती तक नहीं

खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड ब्यूटी आलिया भट्ट का कोई मुकाबला नहीं है। आलिया नेचुरली सुंदर हैं यही नहीं वे अपनी खूबसूरती को मेन्टेन रखने के लिए अपने मेकअप पर खास ध्यान भी देती हैं। उनके मेकअप रूटीन में से एक चीज बिल्कुल हट चुकी है, जो प्रीमैच्योर एजिंग कर सकती है। देखें आलिया भट्ट मेकअप, मेकअप प्रोडक्ट्स फोटो।

Authored by: अवनी बागरोलाUpdated Apr 12 2025, 13:57 IST
आलिया भट्ट की अदाएंImage Credit : Instagram01 / 05

आलिया भट्ट की अदाएं

खूबसूरती के मामले में आलिया भट्ट जैसी हसीना बॉलीवुड में आज के दौर में कोई नहीं है। कपूरों की बहूरानी आलिया के नैन नक्श तो त्वचा की रंगत और लालीमा नेचुरली ही काफी अच्छा है। और इसे ही कायम रखने के लिए आलिया का मेकअप रूटीन खास है।

हर लुक में अच्छीImage Credit : Instagram02 / 05

हर लुक में अच्छी

आलिया वैसे तो हर लुक में अच्छी लगती हैं। लेकिन वे ज्यादा से ज्यादा कोशिश करती हैं कि, अपनी नेचुरल नो मेकअप वाली स्किन को फ्लॉन्ट करें। हाल ही में आलिया ने अपना खास मेकअप रूटीन फैंस के साथ शेयर किया था, जो सिंपल नेचुरल लुक के लिए बेस्ट है। जिसमें उन्होने एक खास चीज से दूरी बनाई, जो काफी चौंकाने वाला था।

इस चीज से तौबाImage Credit : Instagram03 / 05

इस चीज से तौबा

आलिया अब अपने रेगुलर वाले मेकअप रुटीन में फाउंडेशन का इस्तेमाल नहीं करती हैं। वहीं शूट्स-इवेंट्स पर भी फाउंडेशन की जगह स्किन टिंट्स या प्राइमर व कंसीलर लगाना प्रेफर करती हैं।

है बहुत खतरनाकImage Credit : Instagram04 / 05

है बहुत खतरनाक

आलिया फाउंडेशन की फैन नहीं हैं। क्योंकि रोज रोज फाउंडेशन लगाने से स्किन खराब हो सकती है और आप समय से पहले बूढ़े हो सकते हैं। इसको लगाने से मुंहासे, ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स की दिक्कत भी हो सकती है।

आज ही हटाएंImage Credit : Instagram05 / 05

आज ही हटाएं

फाउंडेशन में ऐसे तेल और पिगमेंट्स होते हैं जिनसे एलर्जी, जलन, खुजली, रूखापन तक हो सकती है। वहीं रोज इसे लगाने से स्किन पर झुर्रियां और फाइन लाइन्स साफ दिखने लगती हैं। ऐसे में आपको भी फाउंडेशन छोड़ आलिया जैसे स्किन टिंट्स वाला मेकअप रूटीन फॉलो करना चाहिए, और ज्यादा से ज्यादा इन केमिकल वाले प्रोडक्ट से यूज से बचना चाहिए।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!