बुजुर्गों के लिए ये 5 योगासन हैं वरदान, दर्द और थकान में मिल सकती है राहत

Senior Citizen Fitness Tips: जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है वैसे-वैसे शरीर में कई तरह के बदलाव भी आने लगते हैं। जोड़ों में दर्द से लेकर अकड़न जैसी परेशानियां उम्र के बढ़ने के साथ ही और भी ज्यादा बढ़ जाती हैं। ऐसे में खुदको फिट और एक्टिव रखने के लिए योग एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Authored by: Prabhat ShuklaUpdated Jun 11 2026, 14:30 IST
​बिना भारी एक्सरसाइज रहें फिट​Image Credit : Canva01 / 07

​बिना भारी एक्सरसाइज रहें फिट​

उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर में पहले जैसी ताकत नहीं रहती और जल्दी थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में खुद को एक्टिव और फिट रखने के लिए योगासन बेस्ट ऑपशन है। योग की खास बात यह है कि इसे अपनी क्षमता के हिसाब से किया जा सकता है।

​बुजुर्गों के लिए योगासन​Image Credit : Canva02 / 07

​बुजुर्गों के लिए योगासन​

बुजुर्गों के लिए ऐसे कई आसान योगासन हैं जो शरीर को लचीला बनाए रखने, सांस लेने की क्षमता सुधारने और मन को शांत रखने में मदद कर सकते हैं। आज हम जानेंगे बुजुर्गों के लिए सबसे फायदेमंद 5 योगासन जो बढ़ती उम्र में शरीर को एक्टिव रख सकते हैं।

​ताड़ासन​Image Credit : Canva03 / 07

​ताड़ासन​

शरीर का बैलेंस सुधारने के लिए ताड़ासन एक आसान लेकिन फायदेमंद योगासन है। इसमें शरीर को सीधा खड़ा करके संतुलन बनाने की कोशिश की जाती है। ताड़ासन शरीर की मुद्रा सुधारने में मदद कर सकता है।

​वृक्षासन​Image Credit : Canva04 / 07

​वृक्षासन​

मजबूत पैर और बेहतर संतुलन के लिए वृक्षासन कर सकते हैं। यह खासतौर पर बुजुर्गों के लिए उपयोगी हो सकता है इसमें शरीर को पेड़ की तरह स्थिर रखने की कोशिश की जाती है।

​भुजंगासन​Image Credit : Canva05 / 07

​भुजंगासन​

कमर और रीढ़ के लिए यह बेहद फायदेमंद है। भुजंगासन को कोबरा पोज भी कहा जाता है। इसमें शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर उठाया जाता है।

​वज्रासन​Image Credit : Canva06 / 07

​वज्रासन​

पाचन के लिए वज्रासन अच्छा योग है। इसे कई लोग खाना खाने के बाद भी थोड़े समय के लिए करते हैं। यह पाचन क्रिया को बेहतर रखने में मदद कर सकता है और शरीर को रिलैक्स महसूस कराता है।

​अनुलोम-विलोम​Image Credit : Canva07 / 07

​अनुलोम-विलोम​

यह एक प्राणायाम है जो मन और सांसों के लिए किया जाता है। यह तनाव कम करने, मन को शांत रखने और सांसों पर नियंत्रण बेहतर करने में मदद कर सकता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!