घर से बाहर निकलते समय पूरी बाजू के कपड़े पहनें। शाम के समय बाहर जाने से बचें। पार्क या ऐसी खुली जगहों पर जाने से बचें जहां मच्छरों का प्रकोप सबसे अधिक होता है।
कोशिश करें कि घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें। घर में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। जिससे की आपको मच्छर न काटें।
डेंगू से बचाव और इम्यूनिटी को बनाए रखने के लिए डेंगू की वैक्सीन लगवाना बहुत आवश्यक है। इससे आप मच्छर के काटने के बाद भी गंभीर नुकसान से बच सकते हैं।
घर के आसपास बर्तन में, गड्ढ़े या किसी कोने में पानी जमा न होने दें। इनमें हानिकारक मच्छर पनपते हैं, जिनके काटने से डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारियां होती हैं।
घर में हमेशा मच्छर भगाने वाली मशीनों का प्रयोग करें, जिससे कि मच्छरों को घर से दूर रखा जा सके। इन्हें समय रहते ही मार गिराया जाए।