अंडा पोषण से भरपूर एक हेल्दी फूड है, ये एक सस्ता और सुलभ पौष्टिक भोजन है। लेकिन अक्सर अंडा खाने को लेकर कुछ सवाल सामने आते हैं। जिसमे सबसे कॉमन सवाल है कि क्या रोज अंडा खाना चाहिए? तो इस सवाल का सीधा और सटीक जवाब है हां रोज अंडा खा सकते हैं, लेकिन सावधानी के साथ।
अंडा रोज खाएं और कितने खाएं इन बातों का जवाब आपकी उम्र, हेल्थ कंडीशन और फिजिकल एक्टिविटी पर निर्भर करता है।
अंडे में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और हेल्दी फैट भरपूर होता है। इसलिए अंडा हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।
अंडे में मौजूद प्रोटीन मसल्स गेनिंग के लिए, ल्यूटिन और ज़ेक्सैंथिन आंखों के लिए, कोलीन ब्रेन के लिए, और विटामिन इम्यूनिटी को बूस्ट रखने में मदद करते हैं।
अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल होता है, इसलिए हाई कोलेस्ट्रॉल वाले लोगों को अंडा बिना जर्दी के ही खाना चाहिए।
एक हेल्दी व्यस्क व्यक्ति को रोजाना 1-2 अंडे खाना फायदेमंद माना जाता है। वहीं व्यक्ति एथिलीट है या अधिक शारीरिक श्रम करता है, तो इसकी मात्रा बढ़ाई जा सकती है।