वायरल न्यूज़

जिंदगी मुश्किल थी फिर भी स्वाभिमान नहीं टूटा, बुजुर्ग महिला ने मदद के पैसे लेने से किया इनकार, Video कर देगा इमोशनल

सड़क किनारे अदरक बेच रही बुजुर्ग महिला ने मदद के पैसे लेने से इनकार कर दिया। उनका स्वाभिमान और एक शख्स की समझदारी भरी मदद का Video सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा है।

Image

अदरक बेचने वाली बुजुर्ग महिला का स्वाभिमान देख सोशल मीडिया यूर्जस हो गए भावुक (X/@Riyaghoshm)

सोशल मीडिया पर हर दिन कई तरह के वीडियो वायरल होते हैं। कुछ वीडियो (Video) हमें हंसाते हैं तो कुछ हमें भावुक कर देते हैं। कभी-कभी कोई छोटा-सा वीडियो ऐसा भी सामने आता है, जो बिना कुछ कहे बहुत बड़ी बात सिखा जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला का स्वाभिमान और एक शख्स की इंसानियत लोगों का दिल जीत रही है।

सड़क किनारे अदरक बेच रही थी बुजुर्ग महिला

इस वायरल वीडियो (Viral Video) को @Riyaghoshm नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक हजारों लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला सड़क किनारे नीली चटाई पर बैठी दिख रही हैं। उनके सामने अदरक रखा हुआ है, जिसे वह बेच रही हैं। वह साड़ी पहने हुए हैं और चश्मा लगाए हुए और वे अदरक की छोटी सी खेप को बड़े ध्यान से संभाल रही हैं। महिला की उम्र ज्यादा है, लेकिन इसके बावजूद वह किसी के सामने हाथ फैलाने के बजाय मेहनत करके अपना गुजारा करती दिखाई दे रही हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें:

शख्स ने मदद के लिए बढ़ाए पैसे लेकिन महिला ने लौटा दिए

इसी दौरान एक शख्स की नजर उन पर पड़ती है। वह उनके पास जाता है और उनकी मदद करने के लिए उन्हें पैसे देने की कोशिश करता है। लेकिन यहां कहानी एक अलग मोड़ लेती है। दरअसल, वह बुजुर्ग महिला युवक से पैसे लेने से बार-बार इनकार करती हैं। वह मदद के तौर पर मिले पैसे वापस करने की कोशिश करती हैं। उनके हाव-भाव से साफ नजर आता है कि वह बिना कुछ किए पैसे लेना नहीं चाहतीं। वह अपनी मेहनत की कमाई को ही महत्व देती हैं। शख्स भी उनकी भावनाओं को समझता है। वह महिला की मदद तो करता है, लेकिन इस तरह कि उनके सम्मान को ठेस न पहुंचे। वह उनसे कुछ सामान लेता है और अपनी तरफ से मदद भी करता है। दोनों के बीच का यह छोटा-सा पल अब सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है।

मदद भी ऐसी कि सम्मान बना रहे

इस वीडियो के साथ एक खास मैसेज भी लिखा गया है, जिसमें लिखा है कि महिला गरीब हो सकती है, लेकिन उनके अंदर स्वाभिमान की कोई कमी नहीं है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग बुजुर्ग महिला की हिम्मत और शख्स की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि किसी जरूरतमंद की मदद करना अच्छी बात है, लेकिन उसकी इज्जत और भावनाओं का ध्यान रखना उससे भी ज्यादा जरूरी है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।

Pankaj Yadav
पंकज यादवauthor

पंकज यादव टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वायरल और ट्रेंडिंग कंटेंट तैयार करते हैं। कंटेंट राइटिंग में 6 वर्षों का अनुभव रखने वाले पंकज सोशल मीडिया ट्रेंड्स, ह्यूमन इंटरेस्ट और ऑफबीट न्यूज दिलचस्प और यूजर-फ्रेंडली अंदाज में लिखने में माहिर हैं और अबतक आठ हजार से अधिक कंटेंट प्रकाशित कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article