एक्टर रितेश देशमुख हमेशा फिट और एक्टिव दिखते हैं, चाहें फिर फिल्म में हो या रियल लाइफ में। लेकिन क्या आपने सोचा है कि आखिर इसका राज क्या है, ये हाल ही में उनकी पत्नी जेनेलिया ने एक मजेदार वीडियो में बताया। उन्होंने कहा कि रितेश ना चाय पीते हैं, ना कॉफी। बल्कि वो एक हेल्दी ऑप्शन चुनते हैं, जो उन्हें फिट और एनर्जेटिक रखने में मदद करती है। यहां जानें उनका फिटनेस सीक्रेट
जेनिलिया ने बताया कि रितेश की फिटनेस के पीछे का राज एक खास देसी ड्रिंक है। वह है ग्रीन टी जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। यही उनकी जबरदस्त एनर्जी का राज है।
जहां हममें से कई लोग सुबह की शुरुआत चाय या कॉफी से करते हैं, वहीं रितेश कुछ अलग करते हैं। वो सीधे ग्रीन टी पीते हैं। जेनेलिया ने वीडियो में ये भी दिखाया कि कैसे रितेश खुशी-खुशी इसे पीते हैं और उन्हें कैफीन की जरूरत नहीं लगती।
ग्रीन टी में थोड़ी बहुत कैफीन जरूर होती है, लेकिन ये शरीर को धीरे-धीरे और हेल्दी तरीके से एनर्जी देती है। रितेश को दिनभर काम करने के लिए किसी भारी ड्रिंक की जरूरत नहीं पड़ती।
ग्रीन टी में ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को अंदर से साफ रखते हैं। इसका असर स्किन पर भी दिखता है। रितेश की हेल्दी और ग्लोइंग स्किन का राज शायद यही हो।
ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म को बेहतर करती है, जिससे वजन कंट्रोल में रहता है। रितेश की फिट बॉडी देखकर साफ लगता है कि उनकी ये आदत खूब असर दिखा रही है।
जेनेलिया के वीडियो से ये तो साफ हो गया कि रितेश सिर्फ वर्कआउट से फिट नहीं रहते, बल्कि वो अपनी रोजमर्रा की आदतों का भी खूब ध्यान रखते हैं। ग्रीन टी उनकी उसी स्मार्ट लाइफस्टाइल का हिस्सा है।
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।