अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो कहते हैं "मेरे पास जिम जाने का टाइम नहीं है", तो ये लेख आपके लिए ही है। बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर आर. माधवन ने सिर्फ 21 दिन में अपनी लटकती तोंद को अंदर कर दिखाया था वो भी बिना जिम गए और बिना पसीना बहाए। उन्होंने कुछ आसान से बदलाव किए अपनी डेली लाइफ में और कमाल का रिजल्ट मिला। आइए जानते हैं उन्होंने क्या स्मार्ट ट्रिक्स अपनाईं।
माधवन ने तय कर लिया कि रात का खाना 6:45 बजे से पहले खा लेंगे। इससे उनका डाइजेशन सुधरा और फैट जमा होना बंद हो गया। आपने भी सुना होगा "लेट नाइट डिनर, वेट गेन का विनर"।
वो हर निवाले को 45-60 बार चबाते थे। सुनने में अजीब लगे लेकिन इससे खाना पचने में कोई दिक्कत नहीं होती और पेट जल्दी भर जाता है। धीरे खाने से ओवरइटिंग भी नहीं होती।
माधवन ने डिब्बाबंद, तले-भुने और प्रोसेस्ड खाने से तौबा कर ली। उन्होंने फ्रेश सब्जियां, फल और सिंपल खाना खाना शुरू किया, बिलकुल घर जैसा भोजन।
दिनभर भरपूर पानी और हेल्दी ड्रिंक्स (जैसे वेजिटेबल जूस) पीने से शरीर अंदर से साफ रहता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।
एक्टर ने सोने से पहले मोबाइल या टीवी से दूरी बनाई और गहरी नींद को अपनी आदत बना लिया। इससे शरीर रिलैक्स होता है और मेटाबॉलिज्म भी बेहतर चलता है।
उन्होंने कोई भारी-भरकम एक्सरसाइज नहीं की, बस रोज सुबह की सैर करना शुरू किया। इससे शरीर एक्टिव रहता है और बिना थकान वजन भी कम होता है।
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।