हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रामलीला मैदान में हुई रैली के बाद कथित शुद्धिकरण के मामले में पुलिस ने पहली FIR दर्ज की है। हल्द्वानी कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अधिवक्ता अंजू की शिकायत पर दर्ज FIR में जातिगत भेदभाव, सामाजिक अपमान और अनुसूचित जाति के व्यक्ति के प्रति घृणा एवं हीनता का भाव रखने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने SC/ST एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया है।
मामले की जांच एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र को सौंपी गई है। वहीं, कांग्रेस इस मामले में लंबे समय से FIR दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही थी। FIR दर्ज होने के बाद अब पुलिस मामले की जांच और आरोपों से जुड़े तथ्यों को खंगाल रही है।
