शराब आपके लिवर की सेहत के लिए सबसे खतरनाक मानी जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे फूड्स भी हैं, जिन्हें जाने अनजाने हम जरूर खाते हैं। आपको हम ऐसे 3 फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो लिवर के लिए जहर का काम करते हैं।
यदि आपको लिवर से जुड़ी कोई समस्या होती है, तो आपको शरीर में कुछ खास तरह के लक्षण दिखने लगते हैं। जिसमें थकान, पेट में दर्द, भूख में कमी आना, वजन का लगातार घटना, त्वचा का पीलापन शामिल हैं।
ब्रेड, पेस्ट्री, पाई, केक और सॉसेज रोल जैसी चीजें प्रोसेस्ड फूड के नाम से जानी जाती हैं। इन्हें बनाने में कई तरह के केमिकल प्रयोग किए जाते हैं, जो आपके लिवक को खराब कर सकते हैं।
तला-भुना आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है, ये आपने अक्सर सुना होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं तेल के साथ डीप फ्राइड हुआ खाना आपकी लिवर हेल्थ को खराब करने का काम करता है।
लिवर की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए जरूरी है कि आप अपना वजन कंट्रोल में रखें, हेल्दी डाइट लें, रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें, शराब पीना बंद कर दें इस कामों को जरूर करें।
कैंडी, कुकीज, और सॉफ्ट ड्रिंक्स जैसे फूड्स जिसमें भरपूर मात्रा में चीनी पाई जाती है, आपकी लिवर हेल्थ को खराब करने का काम करते हैं। ज्यादा चीनी खाने से ये आपके लिवर में जमने लगती है।