आजकल फैटी लिवर यानी लिवर में फट जमा होना एक आम समस्या बनती जा रही है और लोग इसके लिए घरेलू उपाय ढूंढते रहते हैं। गर्मियों में ठंडक देने वाला गोंद कतीरा भी अक्सर चर्चा में रहता है। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आता है जैसे क्या गोंद कतीरा सच में लिवर के लिए फायदेमंद है? और अगर किसी को फैटी लिवर (Fatty Liver) है, तो इसे खाने से क्या असर पड़ता है? आइए जानते हैं..
गोंद कतीरा को आमतौर पर शरीर को ठंडक देने के लिए जाना जाता है। इसमें ऐसे गुण होते हैं जो शरीर को हाइड्रेट रखने चलिऔर हल्का डिटॉक्स सपोर्ट देने में मदद कर सकते हैं। लिवर का काम भी शरीर से गंदगी बाहर निकालना होता है, इसलिए गोंद कतीरा अप्रत्यक्ष रूप से लिवर की कार्यप्रणाली को सपोर्ट कर सकता है। हालांकि इसे सीधा इलाज मानना सही नहीं होगा।
फैटी लिवर में लिवर के आसपास फैट जमा हो जाता है, जिसे सिर्फ एक चीज खाकर ठीक नहीं किया जा सकता। गोंद कतीरा यहां सहायक भूमिका निभा सकता है। यह पाचन को बेहतर बनाने और शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है। जब आपका डाइजेशन सही रहता है, तो लिवर पर दबाव कम पड़ता है, जिससे उसकी हेल्थ बेहतर बनी रह सकती है।
गोंद कतीरा जब पानी में भिगोया जाता है, तो यह जेल जैसा बन जाता है। यह आंतों के लिए अच्छा माना जाता है और कब्ज जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है। जब पेट साफ रहता है और खाना अच्छे से पचता है, तो लिवर को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इससे लिवर की कार्यक्षमता पर सकारात्मक असर पड़ सकता है।
लिवर से जुड़ी दिक्कतों में शरीर की अंदरूनी गर्मी और सूजन भी एक कारण हो सकती है। गोंद कतीरा शरीर को ठंडक देता है, जिससे सूजन कम करने में मदद मिल सकती है। खासकर गर्म मौसम में इसका सेवन शरीर को राहत देता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है।
गोंद कतीरा को रातभर पानी में भिगोकर सुबह दूध या ठंडे पेय में मिलाकर लिया जा सकता है। लेकिन इसका सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। ज्यादा मात्रा में लेने से पाचन गड़बड़ा सकता है। अगर आपको पहले से लिवर से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी है, तो इसे लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
गोंद कतीरा लिवर की बीमारी का इलाज नहीं है, लेकिन यह पाचन सुधारने और शरीर को ठंडक देने के जरिए लिवर को सपोर्ट जरूर कर सकता है। फैटी लिवर में इसे एक हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल के साथ जोड़कर लिया जा सकता है, लेकिन संतुलन और सावधानी बेहद जरूरी है।
प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता। किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी तरह का बदलाव करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।