जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की बीमारी है उनके लिए एक चमत्कारी बीज बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। अगर इन बीजों का नियमित सेवन किया जाए तो यह आसानी से बैड कोलेस्ट्रॉल कम किया जा सकता है। इन बीजों को दिल के मरीजों के लिए भी अमृत माना जाता है। रोज बस एक चम्मच इन बीजों का सेवन किया जाए तो इससे आपके स्वास्थ्य चमत्कारी फायदे मिलेंगे।
अगर आप हाई कोलेस्ट्रॉल से जूझ रहे हैं, तो सफेद तिल आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। यह सुपरफूड न केवल बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करता है, बल्कि अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाकर दिल को मजबूत और स्वस्थ रखने में मदद करता है।
सफेद तिल में ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर दिल की धमनियों को साफ रखते हैं और हृदय रोगों का खतरा घटाते हैं।
तिल का नियमित सेवन HDL यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे दिल की सेहत बेहतर होती है।
तिल में मौजूद मैग्नीशियम और पोटैशियम ब्लड प्रेशर को स्थिर रखते हैं, जो हाई कोलेस्ट्रॉल वाले मरीजों के लिए फायदेमंद है।
तिल में प्रोटीन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे तत्व दिल की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
आप तिल के लड्डू या चिक्की बनाकर खा सकते हैं। आप दूध के साथ दिल का सेवन कर सकते हैं या फिर अन्य पकवानों में शामिल कर सकते हैं।