गर्मी में ठंडा पानी राहत देता है या नुकसान? जानिए सच्चाई

Cold Water Benefits: पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। यह सिर्फ प्यास बुझाने का काम नहीं करता, बल्कि शरीर को सही तरीके से चलाने में भी मदद करता है। लेकिन, ठंडा पानी पीने का शरीर पर क्या असर होता है ये जानना बेहद जरूरी है।

Authored by: प्रभात शर्माUpdated Jun 19 2026, 07:47 IST
​ठंडा पानी पीने का असर​Image Credit : Canva01 / 06

​ठंडा पानी पीने का असर​

ठंडा पानी पीने के फायदे भी हैं और कुछ नुकसान भी। गर्मियों में यह काफी राहत देता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा या बहुत ठंडा पानी हर किसी के लिए सही नहीं होता। ठंडा पानी पीने का शरीर पर क्या असर होता है आइए डिटेल में जानते हैं।

​एनर्जी और अलर्टनेस बढ़ती है​Image Credit : Canva02 / 06

​एनर्जी और अलर्टनेस बढ़ती है​

ठंडा पानी पीने से यह नर्व्स को एक्टिव करता है और शरीर को जगाने जैसा असर करता है। खासकर एक्सरसाइज या थकान के बाद यह तुरंत राहत देता है और शरीर को एक्टिव फील करवाता है।

​पाचन पर असर पड़ सकता है​Image Credit : Canva03 / 06

​पाचन पर असर पड़ सकता है​

कुछ लोगों में ठंडा पानी पीने से पाचन थोड़ा धीमा हो सकता है। यह पेट की नसों को सिकोड़ सकता है, जिससे खाना पचाने की प्रक्रिया थोड़ी धीमी हो जाती है और कभी-कभी भारीपन या गैस जैसा महसूस हो सकता है।

​हाइड्रेशन बेहतर लगता है​Image Credit : Canva04 / 06

​हाइड्रेशन बेहतर लगता है​

ठंडा पानी पीने से प्यास ज्यादा अच्छे से बुझती है। वर्कआउट या गर्मी में यह शरीर को जल्दी ठंडक देता है, जिससे हम ज्यादा पानी पीने के लिए भी प्रेरित होते हैं।

​खाने के बाद फैट ब्रेकडाउन धीमा हो सकता है​Image Credit : Canva05 / 06

​खाने के बाद फैट ब्रेकडाउन धीमा हो सकता है​

खाने के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर में फैट जमने जैसा असर हो सकता है, जिससे उसे पचाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है और डाइजेशन स्लो हो सकता है।

​गर्मी में राहत मिलती है​Image Credit : Canva06 / 06

​गर्मी में राहत मिलती है​

बहुत ज्यादा गर्मी या लू में ठंडा पानी शरीर का तापमान जल्दी कम करता है और तुरंत राहत देता है। ऐसे समय पर यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!