शहर

Paharganj News: स्पा की आड़ में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 8 महिलाओं का रेस्क्यू, चार आरोपी गिरफ्तार

Paharganj, Delhi News: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने स्पा की आड़ में चल रहे एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया गया जबकि चार आरोपी किए गए हैं।

Image

पहाड़गंज में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

Paharganj, Delhi News: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे एक कथित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां नबी करीम थाना पुलिस ने मुल्तानी ढांडा इलाके में कार्रवाई करते हुए 8 महिलाओं को रेस्क्यू किया, जबकि कथित रैकेट चलाने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से मामले से जुड़े जरूरी सबूत भी कब्जे में लिए हैं।

पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई मकान नंबर 9139, गली नंबर-3, मुल्तानी ढांडा की दूसरी और तीसरी मंजिल पर की गई। पुलिस को यहां स्पा की आड़ में संदिग्ध गतिविधियां चलने के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने पहले डिकॉय कस्टमर के जरिए मौके पर गतिविधियों की पुष्टि की और फिर छापेमारी को अंजाम दिया।

चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में स्पा मालिक विवेक कुमार (27), मैनेजर दशरथ मंडल (36) और अमन (20) व गुड्डू कर्मकार (27) को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्पा से कथित अवैध गतिविधियां चलाने और इसमें मदद करने की बात स्वीकार की है।

हालांकि, मामले से जुड़े आरोपों की विस्तृत जांच अभी जारी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित गतिविधियां कितने समय से चल रही थीं और इसमें अन्य कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं।

ITP Act के तहत मामला दर्ज

नबी करीम थाने में मामले को लेकर FIR नंबर 419/2026 दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ ITP Act की धारा 3/4/5 के तहत कार्रवाई की है।

छापेमारी के बाद पुलिस ने मौके से उपलब्ध सबूत जुटाए हैं। अब जांच टीम आरोपियों से पूछताछ के साथ अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। रेस्क्यू की गई महिलाओं से संबंधित आगे की कार्रवाई भी जांच के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article