आम को फलों का राजा कहा जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी पत्तियां भी औषधीय गुणों से भरपूर होती हैं? आयुर्वेद में आम की पत्तियों का उपयोग कई स्वास्थ्य समस्याओं के लिए किया जाता है। आइए जानते हैं इसके 7 जबरदस्त फायदे।
गर्मियों के मौसम में स्वादिष्ट रसीले आम खाने का मजा ही कुछ और होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, फलों के राजा आम की पत्तियां भी उपयोगी होती हैं। इन पत्तियों में कई बीमारियों को दूर करने की क्षमता होती है। आम की पत्तियां ब्लड शुगर लेवल को संतुलित रखने में मदद करती हैं। इनका काढ़ा पीने से इंसुलिन की कार्यक्षमता बेहतर होती है।
इन पत्तियों में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स दिल की सेहत को मजबूत बनाते हैं और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं।
आम की पत्तियों का सेवन अस्थमा, ब्रोंकाइटिस और खांसी जैसी समस्याओं में राहत देने में मदद करता है।
इन पत्तियों को चबाने से मुंह की बदबू दूर होती है और मसूड़े मजबूत होते हैं।
आम की पत्तियों में मौजूद तत्व शरीर को रिलैक्स करते हैं और मानसिक तनाव को कम करने में मदद करते हैं।
आम की पत्तियों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो घाव को जल्दी भरने और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
आम की पत्तियां त्वचा को साफ और चमकदार बनाती हैं, साथ ही बालों को मजबूत करने में भी सहायक होती हैं।