इस चाय को पीने से तनाव और एंग्जायटी की समस्या से राहत मिलती है। यह मस्तिष्क को शांत करती है। इसे पीने के बाद आप रिलैक्स महसूस करते हैं।
जिन लोगों को देर रात तक नींद नहीं आती, ऐसे लोगों के लिए यह चाय किसी रामबाण से कम नहीं है। इसे पीने से बिस्तर पर जाने के बाद बहुत जल्दी नींद आ जाती है।
जो लोग दिनभर उदासी और अवसाद जैसी स्थितियों का सामना करते हैं, ऐसे लोगों में मस्तिष्क को शांत और नर्वस सिस्टम को रिलैक्स करने में यह चाय लाभकारी है। यह व्यक्ति को आरामदायक महसूस कराती है।
ऑफिस और दिनभर की भागदौड़ के बाद होने वाली थकान को दूर करने में कैमोमाइल टी लाभकारी है। इसे पीने के बाद आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं उनके लिए भी इस चाय का सेवन लाभकारी है। इसे पीने से पाचन क्रिया में सुधार होता है।