अस्थमा एक श्वसन तंत्र से जुड़ी एक बीमारी है। जिसके कारण सांस की नलियां सिकुड़ने लगती हैं और इनमें सूजन आ जाती हैं। अस्थमा रोग जिसके कारण हमें सांस लेने में काफी कठिनाई होती है। यह एक श्वसन तंत्र से जुड़ी कंडीशन है जिसमें सांस लेने में दिक्कत, खांसी, सीने में घरघराहट और जकड़न पैदा हो जाती है।
अस्थमा से पीड़ित व्यक्ति का एक्सरसाइज करना काफी परेशानी की वजह बन सकता है। क्योंकि अस्थमा के कारण आपको सांस लेने में काफी कठिनाई महसूस होती है। यही कारण है कि अस्थमा के मरीजों को हैवी एक्सरसाइज न करने की सलाह दी जाती है।
अस्थमा के मरीज यदि एक्सरसाइज करना चाहते हैं, तो उनको हैवी एक्सरसाइज और कार्डियो करने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपको फेफड़ों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। जिससे आपकी समस्या और बढ़ सकती है।
अस्थमा के मरीजों को अपनी एक्सरसाइज की जगह का चुनाव काफी सावधानी से करना चाहिए। क्योंकि धूल-मिट्टी वाली जगह पर एक्सरसाइज करने से अस्थमा की समस्या ट्रिगर हो सकती है।
एक्सरसाइज से पहले अस्थमा के मरीज को वार्म अप जरूर करना चाहिए। जिससे आपका शरीर धीरे-धीरे एक्सरसाइज के लिए तैयार हो जाए। इस तरह एक्सरसाइज के दौरान आने वाली मुश्किल को कम किया जा सकता है।
डॉक्टर हमेशा अस्थमा के मरीजों को व्यायाम से पहले इनहेलर या अन्य दवाएं लेने की सलाह देते हैं। ऐसे में यदि आप इनहेलर का इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें एक्सरसाइज के समय से 15–20 मिनट पहले लें। यह दवाएं व्यायाम के दौरान अस्थमा के लक्षणों को कम करती हैं।