Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा और अरमान के सामने नई परेशानी आ गई है। ब्रेन ट्यूमर की वजह से अब अरमान चीज़ भूलने लगा है। अरमान अपनी दवा लेना भूल गया था। इतना ही नहीं, वो मायरा और मुक्ति का स्कूल तक भूल जाता है। अब अपकमिंग एपिसोड में अरमान की इस बीमारी की वजह से मायरा मुक्ति की जान तक खतरे में पड़ जाएगी। इस वजह से अभिरा टूट जाएगी। आइए आपको बताते हैं कि अपकमिंग एपीसोड। में क्या क्या होने वाला है।
शो में देखने के लिए मिलेगा कि मायरा और मुक्ति पेंट लेने के लिए कार में आती है और तभी वो कार ने लॉक हो जाती है। सफॉगेशन की वजह से मुक्ति की तबीयत खराब होने लगती है और इस वजह से मायरा उसे संभालने की कोशिश करती है।
आगे देखने के लिए मिलेगा कि अरमान वहां आ जाएगा और दोनों बेटियों को निकालने की कोशिश करता है लेकिन अरमान ऐसा नहीं कर पाता। तब अरमान अंदर जाता है और वो मायरा मुक्ति को निकालना भूल जाता है। वो अभिरा का ध्यान रखने में रह जाता है।
इसके बाद शो में देखने के लिए मिलेगा कि अभिरा जैसे तैसे अपनी बेटियों को कार से निकालती है और फिर वहां पर अरमान आ जाता है। उसे कुछ याद नहीं होता तो वो पूछने लगता है कि कार का कांच कैसे टूटा। इस मौके पर अभिरा समझ जाती है कि वो बाते भूलने लगा है। ऐसे में अभिरा डॉक्टर से बात करती है।
अभिरा डॉक्टर से बात करेगी तो डॉक्टर उसे अरमान की एमआरआई करने के लिए बोलता है और फिर अभिरा, मायरा मुक्ति के साथ डिसाइड करते हैं कि अरमान को उसकी कंडीशन बताई जाएगी। इसके बाद अरमान डिनर बनाना भी भूल जाता है।
इसके बाद शो में दिखाया जाएगा अरमान के पास विद्या अरमान को फोन करेगी। वो अरमान से अभिरा के गैराज वाले घर में रहने की वजह पूछेगी। इस मौके पर विद्या को अरमान बीमार लगेगा। इस वह से विद्या माधव को घर चलने के लिए बोल देगी।
अरमान अभिरा को विद्या के कॉल के बारे में बताएगा। इस मौके पर अभिरा अरमान से हॉस्पिटल चलने के लिए कहेगी। वो अरमान को बताएगी कि कैसे वो मायरा और मुक्ति की मदद करना भूल गया। ये सुनकर अरमान हैरान रह जाता है।
शो के आखिर में अरमान मानने के लिए तैयार नहीं होता कि वो ज्यादा बीमार होने लगा है। वो बार बार अभिरा, मायरा और मुक्ति से एक और चांस मांगता है और सब कुछ लिखने की बात करता है।