Shivangi Joshi Then and Now Look: टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी अक्सर अपनी पर्सनल के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अपने हुस्न से एक्ट्रेस बाकी अन्य टीवी हसीनाओं को पछाड़ने में हमेशा आगे रहती हैं। आज टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में देखिए की कैसे शिवांगी ने इन 10 साल में अपना हुलिया बिल्कुल बदल लिया है।
टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी का जन्म साल 1998 में 18 मई को हुआ था। पुणे की आम परिवार में जन्मी शिवांगी बचपन में बेहद ही क्यूट थी।
शिवांगी ने 2013 में 'खेलती है जिंदगी आंख मिचोली' से एक्टिंग की शुरुआत की, जहां एक्ट्रेस त्रिशा की भूमिका निभाई थी।
शिवांगी जोशी को बचपन से ही एक्टिंग का काफी शॉक था। एक्ट्रेस स्कूल में कोई ईवेंट नहीं छोड़ती थी चाहे वो डांस को या नाटक का।
टीवी इंडस्ट्री में आने से पहले शिवांगी जोशी का लुक कुछ इस तरह था। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस को पहचान पाना लोगों के लिए काफी मुश्किल साबित हो सकता है।
शिवांगी जोशी अब अपनी खूबसूरती से कहर ढाहती है और अपनी फिगर से सभी का ध्यान खींच लेने में समय नहीं लगाती। आज एक्ट्रेस की फैन फालोइंग करोड़ों में हैं वैसे ही नेटवर्थ भी।
26 साल उम्र की शिवांगी जोशी 39 साल बड़े एक्टर कुशल टंडन को डेट कर रही हैं। दोनों के बीच 13 साल उम्र का फासला है। इस कपल ने सीरियल बरसातें में साथ काम किया था।